सब जूनियर कुश्ती में हिस्सा लेने 2 खिलाड़ी रांची रवाना
झारखंड की राजधानी रांची में होने वाली राष्ट्रीय सब- जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए संबलपुर की दो महिला खिलाड़ी रांची रवाना हो चुकी हैं।
संवाद सूत्र, संबलपुर : झारखंड की राजधानी रांची में होने वाली राष्ट्रीय सब- जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए संबलपुर की दो महिला खिलाड़ी रांची रवाना हो चुकी हैं। यह दोनों खिलाड़ी स्थानीय शाओलिन कुंग- फू वुशू एसोसिएशन की छात्रा हैं। एसोसिएशन के सचिव सुभाषचंद्र बेहरा के अनुसार, प्रतीक्षा बराल और आंशिका झुनझुनवाला ने हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए योग्य मनोनीत हुईं थी। उन्हें शुभकामना देकर रांची रवाना करते समय संबलपुर कुश्ती संघ के सचिव रवि पटनायक समेत प्रशिक्षक सोनू प्रसाद सोनार और एसोसिएशन के सचिव बेहरा आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। दिनदहाड़े हाथी गांव में घुसा, वन कर्मियों ने खदेड़ा : सुंदरगढ़ जिले में विभिन्न इलाके में हाथियों का उत्पात जारी है। घरों को तोड़ने के साथ अनाज खाने व फसल को रौंदने से भारी नुकसान हो रहा है। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे एक दंतैल हाथी हाथीबाड़ी कुसुमटोली गांव में आ गया। गांव के लोगों ने किसी तरह उसे खदेड़ा। हाथी के गांव में आने व फसल को नुकसान पहुंचाने से लोग आतंकित हैं। मंगलवार की सुबह झुंड से बिछड़कर एक हाथी गांव की ओर आ गया। लोगों ने उसे जंगल की ओर भगाने की कोशिश की पर वह गांव की ओर जाने लगा। कुसुमटोली गांव में हाथी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। डर के मारे दुकान व घरों का दरवाजा बंद कर दिया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग कर्मी वहां पहुंचे और हाथी को पास के जंगल की ओर खदेड़ दिया है एवं हाथियों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।