सानजाल गांव में पेड़ से गिरा युवक, मौत
बणई अनुमंडल के महुलपदा थाना अंतर्गत सानजल गांव के युवक की मौत पेड़ से गिरने के कारण हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 01:11 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 01:11 AM (IST)
संसू, राउरकेला : बणई अनुमंडल के महुलपदा थाना अंतर्गत सानजल गांव के युवक की मौत पेड़ से गिरने के कारण हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि वह हर दिन महुआ चुनने के लिए सानजल आया करता था। वह महुआ पेड़ पर चढ़ कर महुआ तोड़ रहा था। तभी असंतुलित होकर पेड़ से गिर गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें