मदन मित्तल बने अग्रवाल महासभा के सुंदरगढ़ जिलाध्यक्ष
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ओडिशा की वर्चुअल बैठक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल के सभापतित्व में हुई।

जागरण संवाददाता, राउरकेला : अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा, ओडिशा की वर्चुअल बैठक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल के सभापतित्व में हुई। बैठक में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, महामंत्री व ओडिशा प्रभारी लेखराज अग्रवाल, प्रवक्ता अवधेश अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल प्रमुख वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन अग्रवाल एवं रमेश अग्रवाल (पानपोष) के प्रयास से सुंदरगढ़ जिले की कार्यकारिणी बनाई गई थी। जिसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल ने ओडिशा प्रभारी लेखराज की अनुमति के बाद की। इसमें सुंदरगढ़ जिला के अध्यक्ष के रूप में मदन मित्तल सहित 5 पदाधिकारी, 6 कार्यकारिणी सदस्य एवं 2 सलाहकार समेत 13 सदस्य शामिल हैं। श्रवण अग्रवाल ने सभी को बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए नव चयनित कार्यकारिणी से बेहतर कार्य की अपेक्षा करते पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया। अंत मे राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश, महामंत्री लेखराज, प्रवक्ता अवधेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने ओडिशा की टीम को बधाई एवं साधुवाद देते हुए आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहने का मार्गदर्शन किया। चंदन अग्रवाल एवं सुंदरगढ़ जिले के अध्यक्ष मदन मित्तल सहित उनकी कार्यकारिणी को बधाई दी। प्लांट साइट में अचेत मिला दिव्यांग : प्लांट साइट थाना अंतर्गत डेली मार्केट दुर्गा मंडप के पास अचेत अवस्था में दिव्यांग मिला। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह वह पैदल जा रहा था तभी वह अचानक गिर गया एवं अचेत हो गया था। उस पर नजर पड़ने पर स्थानीय लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी पहचान नहीं हो पायी है।
Edited By Jagran