Move to Jagran APP

कांसबहाल रेललाइन से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

कांसबहाल रेल स्टेशन के ओवरब्रिज के नीचे से एक वृद्ध का दो हिस्से में कटा शव मिला है। राजगांगपुर जीआरपी ने शव को जब्त कर मामले की जांच शुरू की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 09:59 PM (IST)
कांसबहाल रेललाइन से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद
कांसबहाल रेललाइन से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

जासं, राउरकेला : कांसबहाल रेल स्टेशन के ओवरब्रिज के नीचे से एक वृद्ध का दो हिस्से में कटा शव मिला है। राजगांगपुर जीआरपी ने शव को जब्त कर मामले की जांच शुरू की है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 65 वर्ष के करीब होने का अनुमान लगाया जा रहा है। किसी ट्रेन की चपेट में आने से शायद उसकी मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मासूम से दुष्कर्म में अधेड़ व्यक्ति गिरफ्तार : चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में सेक्टर-3 थाना की पुलिस ने कवि नायक नामक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। इस संबंध में पीड़िता की मां द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे वह कहीं गई हुई थी। घर लौटने पर पाया कि उसकी चार साल की बच्ची को पड़ोसी कवि उठाकर अपने घर ले गया है। सूचना पाने पर वह कवि के घर पहुंची तथा अपनी बच्ची को वहां से बरामद किया। बच्ची ने उसे बताया कि कवि ने कपड़ा खोलकर उसके साथ गलत किया है। जिसके बाद वह शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। शंख नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद : ब्राह्मणीतरंग थाना अंतर्गत गोपपाली शंख नदी घाट से पुलिस के द्वारा अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है। शंख नदी घाट पर युवक का शव होने की सूचना मिलने पर ब्राह्मणीतरंग थाना की पुलिस अग्निशमन कर्मियों के साथ वहां पहुंचकर उसे नदी से बाहर निकाला तथा उसे जब्त कर राउरकेला सरकारी अस्पताल में रखकर पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान के बाद उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। नदी में डूबने से उसकी मौत होने की आशंका जतायी जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.