राउरकेला से उड़ान की उम्मीद धूमिल
राउरकेला से नियमित विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन झारसुगुड़ा में सेवा ठप्प होने से शहरवासी निराश हो गए हैं।
राउरकेला, जेएनएन। झारसुगुड़ा से विमान सेवा शुरू होने के बाद राउरकेला से भी नियमित विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन 20 दिन से झारसुगुड़ा से ही यह सेवा ठप होने से शहरवासियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अब लोगों की नजर केन्द्र सरकार, सेल व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण पर टिकी है। इससे पहले राउरकेला से विमान सेवा शुरू होने की तिथि बार-बार टलती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वे गरीबों को भी हवाई सेवा की सुविधा प्रदान करने के लिए उड़े देश का आम नागरिक, उड़ान योजना शुरू करने की घोषणा की थी।
इसमें राउरकेला भी शामिल था। क्षेत्रीय विमान सेवा के जरिए राउरकेला, झारसुगुड़ा, भुवनेश्वर व जयपुर को जोड़ना था। प्रधानमंत्री ने जब झारसुगुड़ा में 22 सितंबर को हवाई अड्डे का लोकार्पण किया तभी से राउरकेला से भी विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद थी। अप्रैल महीने में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच समझौता हुआ था जिसमें राउरकेला, बोकारो और बर्नपुर के बीच विमान सेवा शुरू करना था। देश के विमान नक्शे में तीनों शहरों को जोड़ने के साथ साथ प्राधिकरण की ओर से तीनों शहरों के लोगों को विमान सेवा उपलब्ध कराना था। सभी आवश्यक सुविधा भी सेल को मुहैया कराना था पर अब तक इस पर भी ठोस पहल नहीं हुआ है। जुलाई महीने में विधायक दिलीप राय ने सेल चेयरमैन तथा मुख्य सचिव से विमान सेवा शुरू करने को लेकर बातचीत की थी तब उन्हें भी इसका भरोसा मिला था। सारी सुविधा उपलब्ध राउरकेला हवाई अड्डा 50 सीट वाले विमान के उड़ान के लिए तैयार है। यहां सारी सुविधा होने के बावजूद उड़ान शुरू नहीं हुआ है। राज्य व केंद्र सरकार जब चाहेगी यहां से विमान सेवा शुरू हो जाएगी। शहरवासी इसके लिए उम्मीद लगाए बैठे हैं।
- शुभ पटनायक, अध्यक्ष राउरकेला चैंबर।
एयर ओडिशा को जिम्मेदारी झारसुगुड़ा में विमान सेवा की जिम्मेदारी एयर ओडिशा को दी गई थी। उसकी निजी समस्या के कारण विमान सेवा रद कर दी गई है। अब नई सेवा कंपनी की तलाश की जा रही है। राउरकेला के लिए भी कोई कंपनी उड़ान के लिए तैयार हो तो सेवा शुरू हो जाएगी।
- निहार राय, पूर्व नगरपाल राउरकेला। काफी उम्मीद है राउरकेला और झारसुगुड़ा में हवाई अड्डा नहीं थे। सरकार के प्रयास से दोनों जगहों पर विमान सेवा शुरू किया जा सकता है। सरकार का काम है हवाई अड्डा देना। विमान कंपनी उड़ान की सेवा प्रदान करती हैं। पीपीपी मोड पर यह सेवा शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।
- धीरेन सेनापति, प्रदेश सचिव, भाजपा।