Move to Jagran APP

पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, मामला दर्ज

ग्वालापाड़ा में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसके बाद थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 09:31 AM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 09:31 AM (IST)
पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, मामला दर्ज

राउरकेला, जेएनएन। ब्राह्मणीतरंग थाना अंतर्गत दयानंद नगर के ग्वालापाड़ा में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। इनमें से एक पक्ष ने एसपी से गुरुवार को मिलकर आपबीती बतायी।

loksabha election banner

 दयानंदनगर के ग्वालापाड़ा निवासी वीरेंद्र साहु ने बताया कि गत आठ अक्टूबर को उनके मकान के गेस्ट रूम में भोला साहु, छातुरी साहु, नेता साहु, विरजा साहु, विमल साहु व मनीष साहु शराब पी रहे थे। इसका पता चलने से उनकी पत्नी ने उन्हें मना किया तो वे चले गये। जिसके बाद उनकी पत्नी ने गेस्ट रूम में ताला लगा दिया। लेकिन वे लोग फिर लौटकर आए तथा ताला लगाने को लेकर पत्नी से गालीगलौज करने लगे और मारपीट भी की। उन्होंने मना किया तो उनके साथ भी मारपीट की गयी।

मामले को लेकर ब्राह्मणीतरंग थाने में भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच अधिकारी ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद है। जिसकी जांच चल रही है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दी है। सभी पहलुओं को देखकर जांच चल रही है। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष में तनाव का माहौल है। हालांकि पुलिस दोनों पक्षों की गतिविधि पर नजर रखे हुए है।

पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के कारण घटना घटी है। सभी से पूछताछ की प्रक्रिया जारी है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी से मिलने गए पक्ष को भी समुचित कार्रवाई का भरोसा मिला है। 

मानेश्वर में युवकों ने फूंका रावण का पुतला, एक गिरफ्तार

 विजयदशमी की शाम हुई बारिश की वजह से नगर के कई स्थानों में रावण वध का कार्यक्रम बुरी तरह प्रभावित हो गया। बारिश में भीगे रावण के पुतले को किसी तरह पूरा जलाया गया। ऐसे में मानेश्वर में दो युवकों द्वारा निर्धारित समय से पहले रावण का पुतला फूंके जाने को लेकर लोगों में रोष देखा गया। लोगों ने पुतला फूंकने वाले युवकों में से एक को पकड़कर सदर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अन्य एक युवक बचकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मानेश्वर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस बार 70 हजार रुपये की लागत से रावण का पुतला बनाया गया था। दशहरा की शाम उसे फूंका जाना था। इसके लिए पूरी तैयारी की गयी थी। शाम के समय भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान के वेश में सजे कलाकार शोभायात्रा के साथ रावण वध के लिए निकले। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही इलाके के दो युवकों ने रावण के पुतले में आग लगा दी। समय से पहले रावण के पुतले को जलते देख कमेटी के कार्यकर्ता घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्हें देख आग लगाने वाले युवक भागने लगे। कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। कार्यकर्ताओं ने कमर तक जल चुके रावण के पुतले को पूरी तरह जलने से बचा लिया। बाद में पकडे गए युवक मानेश्वर के अजीत पात्र को सदर पुलिस के हवाले करते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराया। जबकि दूसरे युवक मिर्गामुंडा गांव के सत्यनारायण पाणिग्राही को पुलिस तलाश कर रही है। 

 ओडिशा की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.