Move to Jagran APP

सोरड़ा लैंपस चोरी कांड में दो गिरफ्तार

नुआगां प्रखंड के सोरड़ा पंचायत स्थित लैंपस कार्यालय से शुक्रवार की रात ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना में बिसरा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की राशि को भी बरामद कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 06:17 AM (IST)
सोरड़ा लैंपस चोरी कांड में दो गिरफ्तार
सोरड़ा लैंपस चोरी कांड में दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : नुआगां प्रखंड के सोरड़ा पंचायत स्थित लैंपस कार्यालय से शुक्रवार की रात ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना में बिसरा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की राशि को भी बरामद कर लिया है। हालांकि आरोपितों का झारखंड निवासी एक साथी भाग निकलने में सफल हो गया। यह जानकारी डीएसपी प्रद्युम्न कुमार मिश्रा ने दी।

loksabha election banner

बताया गया है कि शनिवार को लैंपस कार्यालय कर्मचारी सुबह जब कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजा व आलमारी खुला हुआ पाया। आलमारी से 2.64 लाख रुपये गायब थे। लैंपस कर्मचारियों ने इसकी सूचना बिसरा थाना में दी थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को क्षेत्र के कातेपुर से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी के 2.64 लाख रुपये भी बरामद किए गए। इनका एक साथी झारखंड निवासी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद लैंपस कर्मचारियों द्वारा चोरी रुपये 3.61 लाख बताए गए थे। हालांकि बाद में हिसाब करने पर चोरी गई राशि 2.64 लाख पाई गई थी। उन्होंने कहा कि फरार चोर को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान जारी रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.