ट्रक की ठोकर से बाइक चालक गंभीर
ब्राह्मणीतरंग थाना अंर्तगत वेदव्यास चौक में सुबह के समय ट्रक की ठोकर से बाइक चालक घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 01:16 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 01:16 AM (IST)
जासं, राउरकेला : ब्राह्मणीतरंग थाना अंर्तगत वेदव्यास चौक में सुबह के समय ट्रक की ठोकर से बाइक चालक घायल हो गया। ट्रक राजगांगपुर की ओर से राउरकेला आ रहा था। वेदव्यास चौक में विपरीत दिशा से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरने से बाइक चालक घायल हो गया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची ब्राह्मणीतरंग थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि घायल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें