बस्तीवासियों ने माइक्रो कंपोस्ट प्लांट में जड़ा ताला
राउरकेला महानगर निगम (आरएमसी) की ओर से वार्ड नंबर 13 अंर्तगत मालगोदाम के आइस फैक्ट्री के पहाड़ के निकट लेप्रोसी बस्ती के सामने माइक्रो कंपोस्ट प्लांट स्थापित किया गया है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला महानगर निगम (आरएमसी) की ओर से वार्ड नंबर 13 अंर्तगत मालगोदाम के आइस फैक्ट्री के पहाड़ के निकट लेप्रोसी बस्ती के सामने माइक्रो कंपोस्ट प्लांट स्थापित किया गया है। इस माइक्रो कंपोस्ट प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध से परेशान लेप्रोसी बस्ती के लोगों ने पूर्व पार्षद समत तांती के नेतृत्व में सोमवार को प्लांट के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया। बस्तीवासियों का आरोप है कि कंपोस्ट प्लांट से निकलने वाली दुर्गध के कारण उनके साथ-साथ पांच सौ मीटर दूर रहने वाले लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं इस दुर्गध के कारण खाना पीना दूभर हो गया है। पूर्व पार्षद समर तांती ने बताया कि आरएमसी की ओर से बस्ती में माइक्रो कंपोस्ट प्लांट बनाने के दौरान लोगों के द्वारा इसका विरोध किया गया था। लेकिन उस समय बस्तीवासियों को तत्कालीन एडीएम सह नगर निगम की आयुक्त ने कहा था कि बस्तीवासियों को किसी तरह की समस्या नही होगी। अगर कोई समस्या उत्पन्न होती है तो इसका समाधान किया जाएगा। लेकिन विगत कई दिनों से प्लांट से निकलने वाली दुर्गध के संबंध में आयुक्त को लिखित में शिकायत देकर इसका समाधान करने की मांग की गई लेकिन अभी तक कोई झांकने नही आया। इस कारण बस्तीवासियों के साथ मिल कर यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक इसका समाधान नही निकाला जाता है तबतक यहां का ताला नही खोला जाएगा।
बस्तीवासियों की सुनिए : दुर्गंध के कारण लोग बीमार पड़ रहे है। साथ ही लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। खास कर शाम और सुबह के वक्त अधिक परेशानी होती है। इसका विरोध नही कर रहे। लेकिन प्लांट से निकलने वाली से निजात दिलाने की मांग है। जब तक आरएमसी आयुक्त यहां आकर समस्या का समाधान नही किया जाता है तब तक ताला नही खोला जाएगा।
- समर तांती, पूर्व पार्षद। काफी परेशानी हो रही है। इस प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया है। घरों में मक्खियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि जो कहना नहीं है। इतनी अधिक बदबू निकलने के कारण बच्चे खाना खाते हैं तो उल्टी कर दे रहे हैं। जब तक प्लांट बंद नही किया जाता है बदूब आएगी। इसका शीघ्र समाधान निकाला जाए।
- शिवानी सिंह, लेप्रोसी बस्ती निवासी। दुर्गंध के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया है। घरों में छोटे से लेकर बड़े बच्चों को भी परेशानी हो रही है। बुजुर्ग महिला पुरुष के साथ साथ बच्चे बीमार पड़ जा रहे है। नगर निगम आयुक्त को कई दफा इस समस्या का समाधान करने के लिए लिखित में देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की गई। आरएमसी यहां माइक्रो कंपोस्ट प्लांट बंद कर और कोई दूसरा प्रोजेक्ट लगाए।
शिव महतो, लेप्रोसी बस्ती निवासी । दुर्गंध के कारण बस्ती में रहना दूभर हो गया है। इस समस्या से हम लोगों को नगर निगम निजात दिलाए। इस बदबू के कारण छोटे बच्चे उल्टी-दस्त का शिकार हो रहे है। बुजुर्ग महिला पुरुषों का खाना पीना मुहाल हो गया है। इस प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध से निजात दिलाई जाए।
-मदुसूदन भोईना, लेप्रोसी बस्ती निवासी।