महिलाओं को दिया गया मशरूम की खेती का प्रशिक्षण
राउरकेला एवं आसपास के 60 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण जूम एप के जरिए दिया गया।
जासं, राउरकेला : राउरकेला एवं आसपास के 60 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण जूम एप के जरिए दिया गया। रोटरी क्लब आफ राउरकेला स्टील सिटी के इस कार्यक्रम का लक्ष्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है।
रोटरी क्लब स्टील सिटी की ओर से ढिकरी मशरूम की खेती प्रोजेक्ट की उपाध्यक्ष तथा प्रशिक्षक गौरी नाग ने महिलाओं को प्रशिक्षित किया। बताया कि इस प्रजाति का मशरूम न केवल पौष्टिक है बल्कि इसकी खेती अधिक सुरक्षित एवं सुलभ है। उन्होंने इसकी खेती के साथ-साथ देखभाल के तौर-तरीके भी बताए। जूम एप में प्रशिक्षण की शुरुआत रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट सुनील पाठक ने किया। अन्य में अध्यक्ष सुचिस्मता बिस्वास, सलाहकार अंजना मैत्रा, अक्षय कुमार बेहरा शामिल थे। कार्यक्रम के संचालन में यांत्रिक सहयोग एनावेल डिसूजा ने किया। इसके बाद जोबा पानपोष गांव में कार्यक्रम किया गया। यहां गौरी नाग, कुमार बेहरा, सुचिस्मिता बिस्वास, अशोक कक्कड़, अंजू कक्कड़, संजय महंती, अरिदम दत्ता, चंदन बिश्वास प्रमुख ने शामिल होकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने, हाथ धोने तथा शारीरिक दूरी बनाए रखने को जागरूक किया। अंत में ग्रामीणों को साबुन व मास्क प्रदान किया गया।