Move to Jagran APP

40 दिन तक मां-बेटी को बंधक बना प्रताड़ित करने वाला आरोपित गिरफ्तार

बासंती कॉलोनी में अशोक महांती ने पैसों के लिए एक मां बेटी को 40 दिन तक बंधक बनाकर रखा पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 09:11 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 09:11 AM (IST)
40 दिन तक मां-बेटी को बंधक बना प्रताड़ित करने वाला आरोपित गिरफ्तार
40 दिन तक मां-बेटी को बंधक बना प्रताड़ित करने वाला आरोपित गिरफ्तार

राउरकेला, जेएनएन। उदितनगर थाना अंतर्गत बासंती कॉलोनी निवासी अशोक महांती ने पैसे के लिए फर्टिलाइजर अंचल निवासी रीना साबत और उसकी मां को अपने घर में 40 दिन तक बंधक बनाकर प्रताड़ित करता रहा। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर मंगलवार देर शाम उदितनगर लिस ने अशोक के घर पर छापेमारी कर मां-बेटी को बरामद लिया। रीना साबत की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

loksabha election banner

घटना के संबंध में उदितनगर थाना अधिकारी एस पंड़ा ने बताया कि टांगरपाली थाना अंतर्गत फर्टिलाइजर अंचल निवासी रीना साबत और उसकी मां का कुछ पारिवारिक कलह चल रहा था। कुछ दिन पहले बासंती कॉलोनी निवासी अशोक महांती द्वारा खुद को पत्रकार बताने पर इन लोगों ने पारिवारिक कलह से निजात पाने के लिए उससे सुझाव मांगा। जिसके बाद अशोक ने इसके लिए पैसों की मांग की। इसके बाद उसने मां बेटी को अपने घर में पिछले 40 दिन से बंधक बना कर रख लिया था।

थाना अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ अशोक घर छापमारी कर मां-बेटी को बरामद कर लिया। थाना में रीना साबत ने अशोक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपित को हिरासत में ले लिया। बुधवार को मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर किया गया। जहां उसकी जमानत खारिज होने पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अशोक खुद को पत्रकार बताता था। लेकिन जांच में उसके पत्रकार होने की भी कोई सुबूत नहीं मिले हैं। 

जलदा में देसी शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

आबकारी विभाग की ओर से जलदा में छापेमारी कर शराब लदी स्कूटी के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास से 102 लीटर शराब जब्त की गई है। जलदा निवासी आरोपित सुभाष सिंह देसी शराब लेकर लौट रहा था तभी आबकारी की टीम ने उसे पकड़ लिया।

Odisha: पांच साल में 11 हजार महिलाएं हुई दुष्कर्म की शिकार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

छह बरातियों को नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा 

बरात में शामिल छह लोगों को नशे का सेवन कर हाईवे पर वाहन चलाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने सभी के चालान काट नशे में वाहन न चलाने के हिदायत देकर छोड़ दिया। जोगेंद्रनगर पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए मुहिम छेड़ी। एक स्पेशल टीम देररात तक नाकेबंदी कर नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है। ऐसे में क्षेत्र में अब शादी समारोह के दौरान नशे का सेवन कर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं है।

इन दिनों उपमंडल में शादी समारोह की भरमार लगी है और बरात में शामिल लोग नशे का सेवन कर हाईवे पर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे हैं। मंगलवार देर रात भी जोगेंद्रनगर मंडी-पठानकोट हाईवे के अपरोच रोड़ के नजदीक पुलिस ने नाकेबंदी कर नशे में धुत ऐसे ही करीब छह बरातियों पर पुलिस की सख्ती दिखी। एएसआइ पवन कुमार ने बताया कि नशे में वाहन चलाने वालों के चालान कर न्यायालय में आगामी कार्रवाई के लिए भेजे गए हैं। यह अभियान लगातार जारी है। डीएसपी मदनकांत शर्मा का कहना है कि नशे का सेवन कर वाहन चलाने पर किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस वर्ष अभी तक ऐसे करीब 255 लापरवाह लोगों के चालान किए गए हैं।

 सरकारी दफ्तरों में भाई कहकर पुकारा तो खैर नहीं, हो सकती है कड़ी कार्रवाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.