कुराल समाज ने एक व्यक्ति-एक पेड़ का लिया संकल्प
कुआरमुंडा के पुटरीखमन में बुधवार को कुराल समाज की सभा हुई। इसमें एक व्यक्ति-एक पेड़ का संकल्प लिया गया।
संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : कुआरमुंडा के पुटरीखमन में बुधवार को कुराल समाज की सभा हुई। इसमें एक व्यक्ति-एक पेड़ का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुआरमुंडा की रेंजर स्वाधीनता साहणी ने कहा कि पौधा लगाना बड़ा काम नहीं है बल्कि उसकी देखभाल करना एवं बड़ा करना महत्वपूर्ण है। एक बच्चे को हम जिस तरह से पालन पोषण करते हैं ठीक उसी तरह हमें पेड़ लगाकर उसके बड़ा होने तक खाद पानी डालने के साथ ही उसकी सुरक्षा की भी व्यवस्था करनी चाहिए। यदि हर व्यक्ति अपने नाम पर पेड़ लगाए ताकि वह पेड़ उसके जीवन काल के साथ ही कई पीढ़ी तक उसका साक्षी बना रहे। लोग उसे उस पेड़ के लिए याद करेंगे। इस मौके पर समाज के लोगों को फलदार पौधे दिए गए। कान्हूचरण राणा, बासुदेव राणा, सूरू राणा के अलावा विभिन्न एसएचजी ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने एक व्यक्ति-एक पेड़ का संकल्प लिया।