Move to Jagran APP

अप्रैल में बनना शुरु होगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

आगामी 2023 में ओडिशा में होने वाले पुरुष हॉकी विश्वकप को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 06:53 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 06:53 AM (IST)
अप्रैल में बनना शुरु होगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम
अप्रैल में बनना शुरु होगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

जागरण संवाददाता, राउरकेला : आगामी 2023 में ओडिशा में होने वाले पुरुष हॉकी विश्वकप को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की घोषणा के अनुरूप राउरकेला में देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव सुरेश महापात्र व 5-टी सचिव वी कार्तिकेयन पांडियन के साथ एक उच्च स्तरीय टीम राउरकेला पहुंची। उन्होंने बताया कि तीन महीने के अंदर देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा एवं 2023 से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राउरकेला को भी स्मार्ट शहर बनाने का कार्य हॉकी विश्वकप से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर मुख्य सचिव सुरेश महापात्र के साथ विशेष टीम मंगलवार को अपराह्न 3.04 बजे राउरकेला पहुंची। विशेष टीम ने बीजू पटनायक तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में जाकर प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण स्थल का मुआयना किया। इस मौके पर मुख्य सचिव सुरेश महापात्र ने मीडिया को बताया कि बीपीयूटी क्षेत्र में जमीन की पहचान की गई है। यहां करीब 11 एकड़ जमीन पर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। अप्रैल 2021 में इसका काम युद्धस्तर पर शुरू होगा एवं 2023 से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। स्टेडियम में किस जगह क्या बनाया जाएगा, इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जनवरी 2023 में हॉकी विश्वकप के मैच शुरू होंगे। इसके लिए स्टेडियम में खिलाड़ियों व दर्शकों के बैठने के लिए जगह निर्धारित की गई है एवं इसके लिए डिजाइन तैयार किया गया है। इसके अलावा विश्व स्तरीय पक्की सड़क, फ्लड लाइट, अभ्यास पिच, जिम, हाइड्रो थैरेपी, मीडिया केंद्र, बेतार केन्द्र के साथ पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टीम के साथ पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष असीत त्रिपाठी, सचिव आर विनल कृष्णन, सुंदरगढ़ के जिलाधीश निखिल पवन कल्याण, नगर निगम आयुक्त दिव्यज्योति परीडा, डीआइजी कविता जालान, एसपी मुकेश कुमार भामू आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.