सुंदरगढ़ बीजद की नई कमेटी गठित, चार उपाध्यक्ष व पांच महासचिव शामिल
सुंदरगढ़ सांगठनिक जिला बीजद के अध्यक्ष विनय टोप्पो ने कार्यभार संभालने के करीब आठ महीने बाद कमेटी के नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ सांगठनिक जिला बीजद के अध्यक्ष विनय टोप्पो ने कार्यभार संभालने के करीब आठ महीने बाद कमेटी के नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की है। जिला संगठन के प्रवक्ता अधिवक्ता प्रदीप महापात्र के अनुसार कार्यकारिणी में 19 सलाहकार हैं। इनके अलावा चार उपाध्यक्ष, पांच महासचिव, 22 सचिव, 14 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।
सलाहकार मंडली में पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष पद्मिनी शेखर देव, चैतन्य महांती, अगस्तिन मिज, पितरुस टोप्पो, धर्मेश पटेल, रमेश पांडे, किशोर कुमार नायक, खिरोद बेहरा, रामप्रसाद पुरोहित, रामचंद्र नायक, राजेन्द्र लेंका, कपिल चंद्र पटेल, मो. अफजल हुसैन, प्रेमानंद बेहरा, पंचा वार्ला, लालजगदीप प्रसाद देव, सन्यासी माझी, कार्तिक रक्सा, विनय प्रकाश मिज को शामिल किया गया है। वहीं, उपाध्यक्ष के रूप में सुकांति पति, जितेन्द्र कर, ललातेंदु परीडा, बसंत टोप्पो, महासचिव जन्मजय महापात्र, गोपबंधु महांती, रोशन वार्ला, अरुण कुमार दीक्षित, अशोक कुमार साय मनोनीत किए गए। सचिव के रूप में सुनील पटसानी, वीरेन्द्र कुमार पटेल, रोशन दास, रीना माझी, अनिरुद्ध ठोमरिया, मनोज पटेल, वैदेही बाग, मनोज बेहरा, अनंत वार्ला, मो. इम्तियाज, अजीत बेहरा, जी ओराम, विक्रम मिज, ललिन्द्र नायक, सिविल नायक, सुदाम भोई, कुंजलता भितरिया, धरनीधर शा, जयंत गड़तिया, अब्दुल हामिद मेनन, देवाशीष पुरोहित, जेनामणि किसान तथा अक्षय कुमार नायक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।