सेंट पॉल्स स्कूल ने केरल बाढ़ प्रभावितों को दिए दस लाख
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए राउरकेला सेंट पॉल्स स्कूल की
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Oct 2018 10:08 PM (IST)Updated: Wed, 03 Oct 2018 10:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला : केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए राउरकेला सेंट पॉल्स स्कूल की ओर से 10 लाख 616 रुपये राहत कोष में प्रदान किया। शिक्षक दिवस के लिए स्कूल में खर्च को जमा की गयी इस साल उक्त रकम राहत कोष में दी गई है। इस राशि को स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों ने मिलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रदान किया। स्कूल की ओर से उक्त सहायता राशि केरल राज्य अंतर्गत आरुरस्थ सेंट अर्नाल्ड ट्रस्ट में जमा करायी गई है। इस नेक कार्य के के लिए स्कूल के अध्यक्ष फादर एस जोसेफ ने शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें