भारतीय हॉकी टीम में सुंदरगढ़ की दो बेटियों का चयन
पानपोष स्पोर्टस हॉस्टल की दो छात्राओं मारियाना कुजूर और अजमीना कुजूर का चयन चार देशों की हाॅकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
By BabitaEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 10:34 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 10:34 AM (IST)
राउरकेला, जेएनएन। पानपोष स्पोर्टस हॉस्टल की छात्राओं ने हॉकी में पुन: अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है। इस हॉस्टल की दो छात्रा मारियाना कुजूर और अजमीना कुजूर का चयन चार देशों की हाॅकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
चयन पर यहां के कोच मिल्टन बिलुंग ने इन्हें बधाई दी है। यहां के खेल प्रेमियों में हर्ष देखा जा रहा है। आगामी 31 मई से चार जून तक आयरलैंड के डबलिन में चार देशों की अंडर-21 महिला हॉकी प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में आयरलैंड के अलावा अन्य तीन देशों में कनाडा, स्काटलैंड तथा भारत की टीम शामिल है। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के लिए चयनित इन दोनों खिलाड़ियों ने विगत दिनों राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें