सेव द गर्ल चाइल्ड में बच्चों ने दर्शायी कन्याओं की पीड़ा
सेल स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सिविक सेंटर में राउरकेला स्टील प्लांट द्वारा सेव द गर्ल चाइल्ड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जागरण संवाददता, राउरकेला : सेल स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सिविक सेंटर में राउरकेला स्टील प्लांट द्वारा सेव द गर्ल चाइल्ड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नृत्य मधुरम सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों द्वारा मनमोहक ओडिशी नृत्य सहित चिन्मय इंग्लिश स्कूल की तन्वी तेजस्विनी द्वारा कन्या पर आधारित कविता पाठ किया गया। दीपिका इस्पात शिक्षा सदन के विद्यार्थियों ने नृत्य तथा इस्पात विद्या मंदिर द्वारा नृत्य नाटक और इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेक्टर-20 के बच्चों ने लघु नाटक का मंचन किया। आखिर में सागर ग्रुप के बच्चों ने विषय वास्तु पर आधारित समकालीन नृत्य प्रस्तुत कर किया कन्याओं की दुर्दशा, पोषण और उनके सशक्तीकरण की आवश्यकता को दर्शाकर खूब तालियां बटोरी। इस दौरान कंपनी के सीईओ दीपक चट्टराज, दीपिका महिला संघति की अध्यक्ष राका चट्टराज समेत कार्यपालक निदेशक पीके दास, राज वीर सिंह, डीके. महापात्र, पंकज कुमार, डॉ. एसएस. पति, दीपिका महिला संघति की उपाध्यक्ष डॉ. सुप्रभा मिश्र दास, सुमन लता, मिनाक्षी महापात्र, किरण सिन्हा के अलावा मुख्य महा प्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, परिवार के सदस्य, विद्यार्थी, शिक्षक और उद्यान-कृषि प्रदर्शनी के पुरस्कार विजेता उपस्थित थे।