Move to Jagran APP

नेताजी सुभाष चंद्र बोस व वीर सुरेन्द्र राय को नमन

नगर में विभिन्न संगठनों की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं वीर सुरेंद्र साय को उनके जयंती पर याद किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 08:14 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 08:14 AM (IST)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस व वीर सुरेन्द्र राय को नमन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस व वीर सुरेन्द्र राय को नमन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : नगर में विभिन्न संगठनों की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं वीर सुरेंद्र साय को उनके जयंती पर याद किया गया। जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जीवन आदर्श पर चर्चा की गई। लायंस क्लब वेदव्यास ग्रेटर एवं त्रिवेणी की ओर से व्यासदेव हाईस्कूल में लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राकेश कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के बलिदान से ही हमें आजादी मिली है। इसलिए हमें सदा उन्हें याद करना चाहिए। डा. अनिल सिंहदेव ने भी वीर सपूतों के जीवन पर प्रकाश डाला। देवेन्द्र केसरी सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक प्रफुल्लचंद्र बारिक ने किया। इसमें जनसंपर्क अधिकारी गोरखनाथ श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र धल, गिरीश चंद्र पंडा, सुभाष चंद्र साहू, शशिधर साहू शामिल थे।

loksabha election banner

इंडो इंग्लिश स्कूल राउरकेला : उदितनगर ओरामपाड़ा स्थित इंडो इंग्लिश स्कूल में रविवार को महान स्वाधीनता सेनानी सुभाष चंद्र बोस एवं वीर सुरेंद्र साय की जयंती मनायी गई। संस्थापक प्रिसिपल मंजू मुखर्जी ने इस मौके पर महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने नेताजी को विद्वान एवं महान जन नायक बताया। कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सैन्य संगठन को मजबूत कर देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। उन महान सपूत को देश ही नहीं विदेशों में भी आज के दिन याद किया जा रहा है। कार्यक्रम में एकेडेमिक प्रिसिपल बसंती महंती, दिलीप कुमार भुई समेत अन्य शिक्षक शामिल थे।

सुंदरगढ़ आटो वर्कर्स एसोसिएशन : सुंदरगढ़ आटो वर्कर्स एसोसिएशन एवं गांधीवादी शांति संस्थान की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गई। सुभाष जयंती से लेकर गांधीजी की पुण्य तिथि तक संप्रदायिकता विरोधी संकल्प दिवस मनाने की घोषणा की गई। इस मौके पर संकल्प लिया गया कि सभी भारतीय युवा, वृद्ध, महिला, पुरुष, जाति धर्म, वर्ण से ऊपर उठकर भारतीय संविधान की रक्षा व पालन करेंगे। सांप्रदायिकता के खिलाफ आवाज उठाने के साथ ही समृद्ध समाज का गठन करने पर जोर दिया। इसमें संगठन के अध्यक्ष बीएन दास के साथ महासचिव भुवन बेहरा, बाबाजी बिस्वाल, इंद्रजीत महंती, गिरीश बारिक, रवीन्द्र सेनापति, रंजीत महंती, चंद्रमोहन झा, विशिकेशन, सीमा स्वाईं, बासु बनर्जी, लिपि घोष, लीजा महाराणा, प्रियंका साहू, जमुना खड़िया समेत अन्य लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.