World Disability Day 2019: प्रथम विश्व महिला दिव्यांग क्रिकेट के लिए ओडिशा की तीन बेटियों का चयन
World Disability Day 2019 भारत-बंगलादेश के बीच खेले जाने वाले प्रथम विश्व महिला दिव्यांग क्रिकेट सीरीज के लिए राउरकेला की तीन बेटियों का चुनाव हुआ है।
राउरकेला, जेएनएन। World Disability Day 2019 अगले वर्ष मार्च में भारत-बंगलादेश के बीच खेले जाने वाले प्रथम विश्व महिला दिव्यांग क्रिकेट सीरीज के लिए राउरकेला की तीन बेटियों का चयन भारतीय टीम में किया गया। टीम का चयन करने के लिए गुजरात राज्य के मोटाफोलिया में बड़ोदरा डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) द्वारा आयोजित तथा दिव्यांग क्रिकेट केंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (डीसीसीबीआइ) के बैनर तले 15 दिन का क्रिकेट चयन शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें देश के सभी राज्य से कुल 60 दिव्यांग महिला क्रिकेटरों ने भाग लिया था।
इस शिविर में भारत टीम के लिए राउरकेला से ओडिशा स्पोर्टस एसोसिएशन फॉर द डिसेबल के अध्यक्ष मो. जाहीद की देखरेख में ओडिशा दिव्यांग क्रिकेट टीम उमंग भारत राउरकेला की ओर से छह खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें से तीन का चयनित किया गया। भारत के लिए खेलने के लिए चयनित होने वाली राउरकेला की खिलाड़ियों में इंडिया टीम की संयोजक के रूप में टी धनलक्ष्मी, बल्लेबाजी के लिए पूजा रेड्डी तथा विकेट कीपर के तौर पर जमुना महांता का चयन किया गया।
इन तीनों को संस्था की ओर से मानपत्र भी प्रदान किया गया। शहर की ये तीन बेटियां उक्त सीरीज में भाग लेकर कर पूरे विश्व में ओडिशा और् हिंदुस्तान का पचरम लहराएंगी। यह जानकारी ओडिशा स्पोर्टस एसोसिएशन फॉर द डिसेबल के अध्यक्ष मो. जाहीद ने दी। राउरकेला पहुंचने के बाद रविवार को उदितनगर मैदान में आयोजित स्वागत समारोह में चयनित खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।