कुख्यात चोर गिरोह का भंडाफोड़
राउरकेला पुलिस ने विभिन्न थाना अंचलों में चोरी और छिनतई
जागरण संवाददाता, राउरकेला:
राउरकेला पुलिस ने विभिन्न थाना अंचलों में चोरी और छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड किया है। इस क्रम में 31 बाइक व एक ऑटोरिक्शा की चोरी और सोने की चेन लूटने वाले कुख्यात गिरोह के 23 सदस्यों को दबोच कर जेल भेज दिया है। पानपोष एसडीपीओ पद्मिनी साहु, डीएसपी जोन-3 के पीके मिश्र की अगुवाई में ब्राह्माणी तरंग, प्लांट साइट, उदितनगर, रघुनाथपाली व छेंड थाना की पुलिस को संयुक्त कार्रवाई में उक्त सफलता मिली। इन आरोपितों के पास से पुलिस ने चोरी की 31 बाइक, आठ सोने की चेन और एक ऑटोरिक्शा बरामद किया है। मंगलवार को ब्राह्माणी तरंग थाना में में एसडीपीओ पद्मिनी साहु, डीएसपी पीके मिश्र ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बाइक चोरी, चेन छिनतई व अन्य चोरियों की शिकायत मिलने के बाद उक्त सभी थानों को लेकर टीम गठित की गई थी। जिसने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 23 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के वाहन समेत सोने की चेन बरामद की है। पुलिस ने इस दौरान राउरकेला पुलिस जिला में हुई चोरियों में संलिप्त 11 आरोपितों को मीडिया के समक्ष पेश किया। वहीं अन्य दस आरोपित पड़ोसी जिले झारसुगुड़ा, संबलपुर समेत पड़ोसी झारखंड राज्य के सीमावर्ती अंचलों में हुई चोरियों में संलिप्त हैं। जिससे उन्हें वहां की पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
अलग अलग ठिकानों से गिरफ्तार हुए आरोपित :
पुलिस ने चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपितों को अलग अलग ठिकनों से गिरफ्तार किया है। जिनमें राउरकेला रेलवे कॉलोनी का 29 वर्षीय राकेश सागर, मधुसूदन मार्ग सुपर मार्केट अंचल का नवदीप ¨सह, मालगोदाम का दीपक साहु, मालगोदाम हनुमान मंदिर अंचल का करण गरडिय उर्फ अनमोल तांती, मालगोदाम का मांगरा, कलुंगा ख बस्ती का विजय साहु, कलुंगा का ओमप्रकाश अग्रवाल उर्फ पप्पू, जमुनानाकी का रामबाबू सोनकर, कलुंगा का मुकेश कुमार, बलंडा का गंगू तिर्की, कलुंगा रेलवे स्टेशन अंचल का निवासी बिजिला महांत, पानपोष बस्ती का गौतम साहु, कलुंगा क बस्ती का राजेश किसान, बुचाहांडा का विनय चंद्र खालको, खैरबंध का शंकर एक्का, गुरुंडिया पंकडीही का समरा ¨सह, गुरुंडिया पंकडीही का लक्ष्मण ¨सह, गुरुंडिया पंकडीही का सहराई बुढ, गुरुंडिया पंकडीही का नकुल ¨सह, कलुंगा का मो. ¨टकू, खैरबंध का नारायण ¨सह, कलुंगा मुस्लिम बस्ती का मो. नदीम व नसीम परवेज शामिल हैं।