हल्की बारिश से शहरवासियों को मिली राहत
शहर में लगातार कुछ दिनों से कड़ी धूप और उमस से लोग परेशान थे। बिजली की आंख-मिचौली ने परेशानी को और बढ़ा रखा था।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 12:41 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 12:41 AM (IST)
जासं, राउरकेला : शहर में लगातार कुछ दिनों से कड़ी धूप और उमस से लोग परेशान थे। बिजली की आंख-मिचौली ने परेशानी को और बढ़ा रखा था। रविवार को दोपहर 2 बजे तक कड़ी धूप और उमस थी। इसी बीच अचानक से मौसम में आए बदलाव एवं कुछ देर के लिए बारिश के साथ हवा चलने पर लोगों को काफी राहत पहुंचाई। हालांकि बारिश के थमते ही फिर से उमस होने से लोग बेहाल दिखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें