गणतंत्र दिवस आज, राउरकेला में आरडीसी फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
राष्ट्रीय दिवस पालन कमेटी व प्रशासन तथा राउरकेला इस्पात संयंत्र के साथ- साथ शहर के विभिन्न सामाजिक राजनीतिक शैक्षिक एवं अन्य संगठन तथा क्लबों की ओर से गणतंत्र का महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राष्ट्रीय दिवस पालन कमेटी व प्रशासन तथा राउरकेला इस्पात संयंत्र के साथ- साथ शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं अन्य संगठन तथा क्लबों की ओर से गणतंत्र का महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उदितनगर परेड मैदान में 47 टुकडि़यां परेड में शामिल होंगी। मुख्य अतिथि उत्तरांचल राजस्व आयुक्त निरंजन साहू झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी लेंगे।
राष्ट्रीय दिवस पालन कमेटी व प्रशासन की ओर से उदितनगर परेड मैदान में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। रिजर्व लाइन इंस्पेक्टर दीप्तिरंजन जेना की अगुवाई में ओडिशा पुलिस, जिला पुलिस, रिवर्ज पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, रेडक्रास, स्काउट गाइड समेत विभिन्न स्कूल व कालेज के दल इसमें शामिल होंगे। सुबह पांच बजे रामधुन, साढ़े छह बजे प्रभात फेरी, सात बजे से संस्थानों व स्कूल कालेज में झंडोत्तोलन होगा। यहां साढ़े आठ बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा। कमेटी की ओर से सुबह प्रभात फेरी के बाद महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। राउरकेला इस्पात संयंत्र की ओर से इस्पात स्टेडियम में सुबह नौ बजे तथा फर्टिलाइजर के सेक्टर-22 मिनी स्टेडियम में 11 बजे मुख्य समारोह का आयोजन होगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक चट्टराज यहां झंडोत्तोलन करेंगे। गणतंत्र दिवस को लेकर तिरंगे के साथ अन्य सामग्रियों की बिक्री की जा रही है।