रि-डिस्कवर लाइफ फाउंडेशन ने की जरूरमंदों की सेवा
सेवाभावी संगठन रि- डिस्कवर लाइफ फाउंडेशन की ओर से ओडिशा में पर्याप्त खून व भोजन के अभियान को जारी रखते हुए कोरोना संक्रमण काल में जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है।
जासं, राउरकेला : सेवाभावी संगठन रि- डिस्कवर लाइफ फाउंडेशन की ओर से ओडिशा में पर्याप्त खून व भोजन के अभियान को जारी रखते हुए कोरोना संक्रमण काल में जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान सौ से अधिक परिवारों को 45 दिनों से अनाज दिए जाने के साथ डेढ़ से दो सौ लोगों को पका भोजन प्रदान किया जा रहा है। संगठन के संस्थापक तथा अध्यक्ष मो. शकीब की अगुवाई में केवल ओडिशा ही नहीं बल्कि झारखंड, पश्चिमबंगाल व छत्तीसगढ़ के शहरों व गांवों में भी सेवा कार्य किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को भोजन एवं जरूरतमंदों के लिए खून की कमी न हो इसके लिए संगठन की ओर से सभी तरह के प्रयास जारी हैं। जिन लोगों के पास भोजन नहीं है उनके पास अनाज एवं पका भोजन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्य में शमीम अहमद खान, मो. तारिक, दानिश खान, मो. अम्मान, हसनैन, मो. मोजाहिद आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।