गोपबंधुपल्ली के 50 परिवारों के बीच राशन का वितरण
सामाजिक संस्था हेल्पिग हैंड की ओर से गोपबंधुपल्ली बस्ती के 50 परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया।
जासं, राउरकेला : सामाजिक संस्था हेल्पिग हैंड की ओर से गोपबंधुपल्ली बस्ती के 50 परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। इसमें पांच किलो चावल, दो किलो दाल, आलू, नमक, तेल, साबुन, प्याज, मसाला आदि जरूरी सामान था। हेल्पिग हैंड के सचिव ए सुरेश के नेतृत्व में हुए इस सेवा कार्य में शारीरिक दूरी नियम का ख्याल रखा गया। लॉक डाउन के बाद से संस्थान की ओर से राशन का वितरण किया जा रहा है। बफर व कंटेनमेंट जोन को किया गया सैनिटाइज
बुधवार को शहर में फिर से एक साथ सात कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता और बढ़ा दी है। इसी के तहत राउरकेला महानगर निगम की ओर से कंटेनमेंट जोन और बफर जोन को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान ओडिशा अग्निशमन विभाग की टीम ने पावर हाउस से लेकर मंगल भवन तथा बफर जोन में आने वाले मुख्य मार्ग से होते हुए डेली मार्केट, प्लांट साइट चौक के बाद कंटेनमेंट जोन नाला के रोड़ चौक, सिंह बिल्डिग, पुराना टैक्सी स्टैंड मार्ग, बिसरा रोड़ , मधुसूदन मार्ग तक के इलाके को सैनिटाइज किया गया।