गणेश प्रतिमा लेने झारखंड से भी पहुंच रहे लोग
शहर में आगामी गणेश पूजा को लेकर बंडामुंडा मार्ग स्थित फटा पाइप कुंभारपाड़ा उदितनगर प्लांट साइट मालगोदाम में कारीगरों की ओर से भगवान की प्रतिमा बनाने का काम जोरों पर है। इन कारीगरों द्वारा पूजा कमेटियों की मांग के अनुसार प्रतिमा का निर्माण करने के साथ रेडीमेड प्रतिमाओं का निर्माण भी कराया जाता है। इन्हें राउरकेला की विभिन्न पूजा कमेटियों के साथ जिले के अन्य शहर के अलावा पड़ोसी झारखंड के मनोहरपुर बांसजोर आदि स्थानों की पूजा कमेटियों की ओर से भी भगवान की प्रतिमा बनाने का आर्डर मिलता है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : गणेश पूजा को लेकर बंडामुंडा मार्ग स्थित फटा पाइप कुंभारपाड़ा, उदितनगर, प्लांट साइट, मालगोदाम में कारीगरों से भगवान की प्रतिमा बनाने का काम जोरों पर है। पूजा कमेटियों की मांग के अनुसार प्रतिमा का निर्माण सहित रेडीमेड प्रतिमाओं का निर्माण भी होता है। राउरकेला की विभिन्न पूजा कमेटियों के साथ जिले के अन्य शहर के अलावा पड़ोसी झारखंड के मनोहरपुर, बांसजोर की पूजा कमेटियां भी भगवान की प्रतिमा बनाने का आर्डर यहां देते हैं।
राजगांगपुर समेत झारखंड के मनोहरपुर से भी गणेश भगवान की प्रतिमा लेने के लिए वहां की पूजा कमेटियों से जुड़े लोग फटापाइप कुंभारपाड़ा स्थित कारीगरों द्वारा निर्मित प्रतिमा लेने के लिए पहुंचे थे। यहां के कारीगरों द्वारा छोटी प्रतिमाओं से लेकर विशालकाय प्रतिमा भी बनायी जाती है। जिसमें खासकर मनोहरपुर, राजगांगपुर आदि स्थानों से इस तरह की विशालकाय प्रतिमा बनाने का आर्डर ही ज्यादा मिलता है। शुक्रवार को यहां से राजगांगपुर की कुछ पूजा कमेटियों द्वारा भगवान की प्रतिमा लेकर जाने के बाद मनोहरपुर से भी पूजा कमेटी के लोग यहां पहुंचे थे। इस कमेटी के सदस्यों ने भगवान की प्रतिमा एक पिकअप वैन में लेकर मनोहरपुर के लिए रवाना हुए। जिसमें भगवान की प्रतिमा वैन में रखने तथा लेकर जाने के क्रम में गणपति बप्पा मोरया का जयकारा भी लगाया गया।