Move to Jagran APP

जख्मी पद्मिनी को मिला मानविकता का सहारा

घर की दीवार गिरने से जख्मी पद्मिनी को सेवा भावी संगठन मानविकता की मदद मिली है। शीघ्र ही उसे हाइटेक मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जायेगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 09:16 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 09:16 PM (IST)
जख्मी पद्मिनी को मिला मानविकता का सहारा
जख्मी पद्मिनी को मिला मानविकता का सहारा

जागरण संवाददाता, राउरकेला : घर की दीवार गिरने से जख्मी पद्मिनी को सेवा भावी संगठन मानविकता की मदद मिली है। शीघ्र ही उसे हाइटेक मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जायेगा। गरीबी के कारण वह अपना इलाज ठीक से नहीं करा पा रही थी एवं टूटे पैर की दशा दिनों दिन खराब हो रही थी।

loksabha election banner

सेक्टर-17 के ए ब्लाक बस्ती निवासी दाशरथी नाग, पत्नी सुकुन, बेटी पद्मिनी, बेटे चंदन एवं पड़ोस के लोग मिलकर 10 सितंबर 2020 को आंगन में पूजा कर रहे थे। तब बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक दीवार ढह गई। इसकी चपेट में आने से सुकुन के कमर में चोट लगी जबकि 25 वर्षीय पद्मिनी का दायां पैर टूट गया। बेटे चंदन के रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। इलाज के लिए सभी को राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महीने भर बाद प्लास्टर खुलने पर पता चला कि पद्मिनी के पैर की हड्डी नहीं जुड़ पाई है एवं उसे असहनीय दर्द हो रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर सेवाभावी संगठन मानविकता के प्रमुख प्रशांत सेठी सेक्टर-17 स्थित उनके घर गए। वहां बातचीत करने के बाद ओडिशा सरकार के चिकित्सा कोष से उसका इलाज कराने की व्यवस्था की। उसे आपरेशन एवं अन्य चिकित्सा के लिए हाइटेक मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.