वज्रपात से एक की मौत, तीन घायल
राउरकेला में हुई वज्रपात की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग झुलस गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 11:47 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 11:47 PM (IST)
जासं, राउरकेला : राउरकेला में हुई वज्रपात की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग झुलस गए हैं। मृतक की पहचान तिलकानगर निवासी अजय साहू (49) के रूप में हुई है। बारिश के दौरान अजय सहित चार लोग पेड़ के नीचे आश्रय लिए हुए थे। इसी दौरान वहां वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य तीन लोग झुलस गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें