हंडिया पीने से मना करने पर वृद्ध ने कर ली खुदकुशी
ब्राह्मणीतरंग थाना अंतर्गत कालोकुदर गांव में हंडिया पीने से मना करने पर वृद्ध ने धोती का फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली।
जासं, राउरकेला : ब्राह्मणीतरंग थाना अंतर्गत कालोकुदर गांव में हंडिया पीने से मना करने पर वृद्ध ने धोती का फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली। पुलिस द्वारा शव को जब्त किया गया एवं अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की गई है।
कालोकुदर गांव में 60 वर्षीय धनू किसान एवं पत्नी लाइवान किसान रहते थे। उनके पास जो भी पैसे होते थे उसे धनू हंडिया पीने में खर्च कर देता था। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा व मारपीट होती थी। शनिवार की रात को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। रात को भोजन करने के बाद सभी सोने चले गए। रात को धनू ने अपने कमरे में धोती का फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली। सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर लोगों को इसका पता चला। पड़ोसियों ने ब्राह्मणीतरंग थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद शव को जब्त किया गया एवं इसकी जांच शुरू की गई। दो स्कूटी में भिड़ंत, एक महिला घायल : छेंड कालोनी स्थित निहार मेडिसिन स्टोर के पास शनिवार की रात करीब आठ बजे दो स्कूटी में भिड़ंत होने से एक महिला जख्मी हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुटी है। छेंड कालोनी की महिला शाम को कोयलनगर गई थी। रात करीब आठ बजे घर लौटने के दौरान निहार मेडिसिन स्टोर के पास सामने से आ रही अन्य स्कूटी से भिड़ंत हो गई। दोनों महिलाएं गिर गई एवं एक को गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की सहायता से महिला को अस्पताल भेजा गया। वहीं, दूसरी महिला को छोड़ दिया गया। बाबू नुआगांव में मोटर पार्ट्स दुकान से चोरी : बणई थाना अंतर्गत केंद्रीकला पंचायत के बाबू नुआगांव के पास मोटर पार्ट्स दुकान व गैरेज से लाखों के पार्ट्स चुरा लिए गए। इस संबंध में दुकान मालिक विवेकानंद सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार की रात को दुकान बंद किया गया था एवं सुबह दुकान में आने पर चोरी का पता चला। दुकान मालिक के अनुसार यहां से क्लच प्लेट, गियर प्रेसर प्लेट, मोबिल समेत कई कीमती सामान चुरा लिया गया है। थाना अधिकारी लक्ष्मीनारायण मरांडी व एसआइ वरुण नायक मौके पर पहुंचकर इसकी जांच शुरू की है।