Move to Jagran APP

ओडिशा अग्निशमन विभाग कर्मी गए हड़ताल पर

अपनी छह सूत्री मांग के समर्थन में सोमवार से ओडिशा अग्निशमन वि

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 10:23 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 10:23 PM (IST)
ओडिशा अग्निशमन विभाग कर्मी गए हड़ताल पर
ओडिशा अग्निशमन विभाग कर्मी गए हड़ताल पर

जागरण संवाददाता, राउरकेला : अपनी छह सूत्री मांग के समर्थन में सोमवार से ओडिशा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। इनका कहना है कि सरकार ने उनकी मांग पूरी करने के लिए पंद्रह दिन का समय लिया था। लेकिन तीन माह गुजर जाने के बावजूद ने सरकार मांग पूरी नहीं की। इसके बाद सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इस दौरान कर्मचारियों ने अग्निशमन कार्यालय में धरना दिया।

loksabha election banner

हवलदार बुआस कूजूर ने बतया कि छह सूत्री मांग को लेकर सरकार से कई बार आग्रह किया जा चुका है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। तीन माह पूर्व धरना दिया गया था। उस समय 10 जुलाई को सरकार ने पंद्रह दिन का समय मांगा था। जिसके कारण कर्मचारी आंदोलन स्थगित कर दिया गया। तीन माह बीतने के बावजूद सरकार मांगे पुरी नही करने के कारण सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत धरना पर कर्मचारी बैठ गए।

उन्होंने कहा कि केवल राउरकेला ही नहीं बल्कि पूरे ओडिशा में पांच हजार से अधिक अग्निशमन विभाग के कर्मचारी धरना पर बैठे है। सरकार जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान शहर में कोई हादसा होता है तो विभागीय कर्मचारी नहीं जाएंगे। इस मौके पर राउरकेला के हवलदार विदेशी नायक सहित रंजीत सेठी, परेश महत्तम, बिसीकेसन साहु, पीतांबर प्रधान, हेमंत साहु, शंकर बेहरा, अशोक बेहरा, प्रमानंद भीतिरिया समेत अन्य उपस्थित थे।

------------

क्या है इनकी मांग..

1- ओडिशा अग्निशमन कर्मचारियों को प्रदेश के पुलिसकर्मियों के समान वेतन व भत्ता प्रदान करना।

2- ओडिशा अग्निशमन सेवा संस्था के हवलदार एवं फायरमैन एसोशिएशन को पंजीकृत करना।

3- अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित वेतन में शामिल करने सहित अग्निशमन कर्मचारियों को अपने जिला एवं आवश्यक स्थान तथा नजदीक के जिले में नियुक्त करना।

4- ओडिशा अग्निशमन सेवा संस्था को सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन तथा सेवानिवृति के बाद बकाया शीघ्र प्रदान करना।

5- राज्य के अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह अग्निशमन कर्मचारियों को आठ घंटे की ड्यूटी के दौरान कार्य के बारे स्पष्ट दिशा निर्देश।

6- ओडिशा अग्निशमन सेवा संस्था में रिक्त पदों में तुरंत नियुक्ति देने की मांग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.