मालगोदाम बस्ती के पास मिला मानव भ्रूण
मालगोदाम बस्ती के पास सोमवार की शाम को करीब छह माह का मानव भ्रूण खुले मैदान में मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे जब्त करने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : मालगोदाम बस्ती के पास सोमवार की शाम को करीब छह माह का मानव भ्रूण खुले मैदान में मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे जब्त करने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अवैध संतान के कारण गर्भपात के बाद भ्रूण को मैदान के किनारे फेंके जाने की आशंका जतायी जा रही है। सोमवार की शाम को मालगोदाम काली मंदिर के पास खेत बस्ती मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी उनकी नजर मानव भ्रूण पर पड़ी। पास की एक थैला भी पड़ा था। मानव भ्रूण करीब छह महीने का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उदितनगर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर लोगों से पूछताछ करने के बाद भ्रूण को अपने कब्जे में लिया। मानव भ्रूण किसी अस्पताल से लाकर वहां फेंके जाने या अवैध संतान का गर्भपात के बाद लोक लाज से किसी के द्वारा वहां फेंके जाने की आशंका जतायी जा रही है।