Move to Jagran APP

उप्र के ईट भटठा से लापता मजदूर घर लौटा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के पद्मपुर इलाके के ईट भटठा से लापता राउरकेला का मजदूर रवींद्र नाग घर लौट आया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 11:40 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 11:40 PM (IST)
उप्र के ईट भटठा से लापता मजदूर घर लौटा
उप्र के ईट भटठा से लापता मजदूर घर लौटा

जासं, राउरकेला : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के पद्मपुर इलाके के ईट भटठा से लापता राउरकेला का मजदूर रवींद्र नाग घर लौट आया है। भट्टा मालिक द्वारा मारपीट करने तथा उसकी तबीयत बिगड़ने के कारण परिवार वाले उसकी मौत की आशंका जता रहे थे। सकुशल लौटने के बाद पुलिस के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया गया।

loksabha election banner

राउरकेला के गोपबंधुपल्ली, गांधी रोड, बिसरा व अन्य क्षेत्र से 16 से अधिक श्रमिकों को उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ स्थित एक ईट भटठा में काम करने गए थे। बंधक बनाकर वहां उनसे काम लिया जा रहा था। उत्पीड़न का शिकार जीतू ओराम पिछले महीने भाग कर राउरकेला लौटा था। उसने रवींद्र के लापता होने तथा अन्य श्रमिकों के बंधक होने की जानकारी दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद पुलिस द्वारा 13 फरवरी को नौ श्रमिक तथा उनके परिवार के 5 सदस्यों को मुक्त कराया गया था। रवींद्र का पता नहीं चल रहा था। अब वह राउरकेला लौट आया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.