Move to Jagran APP

मालगोदाम बस्ती में चली गोली, दो युवक घायल

उदितनगर थाना अंतर्गत मालगोदाम के मुस्लिम बस्ती और सरदार बस्ती के दो बच्चों के बीच गुरुवार की देर शाम को हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 02:22 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:06 AM (IST)
मालगोदाम बस्ती में चली गोली, दो युवक घायल
मालगोदाम बस्ती में चली गोली, दो युवक घायल

जागरण संवाददाता, राउरकेला : उदितनगर थाना अंतर्गत मालगोदाम के मुस्लिम बस्ती और सरदार बस्ती के दो बच्चों के बीच गुरुवार की देर शाम को हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान हुई फायरिग में सरदार बस्ती के एक युवक के हाथ में गोली लगी है। जबकि अन्य एक युवक तलवार के हमले में घायल हो गया है। दोनों का राउरकेला सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों को गिरफ्तार करने के साथ क्षेत्र में तनाव को देखते हुए दो प्लाटून फोर्स तैनात किया गया है।

loksabha election banner

राउरकेला महानगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित मालगोदाम हनुमान मंदिर के निकट मुस्लिम बस्ती का एक बच्चा और उसी बस्ती के आगे स्थित सरदार बस्ती का एक बच्चा गुरुवार की देर रात लगभग 9 बजे एक ठेला पर गुपचुप खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। जिस पर सरदार बस्ती के बच्चे ने मुस्लिम बस्ती के बच्चे को एक तमाचा मार दिया। इसकी जानकारी होने पर मो. सद्दाम उर्फ परवेज अपने दो दर्जन साथियों के साथ आकर सरदार बस्ती के उक्त बच्चे की पिटाई शुरू कर दी। यह देख सरदार बस्ती के लोग भी एकजुट होकर वहां पहुंचने पर दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। सरदार बस्ती के राजीव उर्फ राजू चौधरी के कंधे पर मुस्लिम बस्ती के युवकों ने तलवार से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। इसी बीच परवेज ने देसी पिस्तौल निकाल कर दो राउंड गोली चला दी। इसमें एक गोली सरदार बस्ती के रोहित पटनायक के बाएं हाथ में जा घुसी। दोनों घायल युवकों को सरदार बस्ती के लोगों ने तुरंत राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा तथा मुस्लिम बस्ती में जाकर हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने मोनू, राजू, नूर और सेहाबन के चार ऑटो को तोड़कर व पलट कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

इसी बीच घटना की सूचना मिलने पर उदितनगर थाना की पुलिस और राउरकेला एसपी के शिवा सुब्रमणि खुद दो प्लाटून फोर्स के साथ वहां पहुंचे तथा स्थिति को काबू किया। जिससे बच्चों का विवाद सांप्रदायिक रूप लेने से बच गया।

पुलिस ने गोली चलाने वाले परवेज को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास से देसी पिस्तौल जब्त बस्ती को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस दौरान जोन -2 के डीएसपी असीम पंडा समेत उदितनगर थाना अधिकारी एस पंडा, प्लांट साइट थाना अधिकारी अनिल प्रधान और रघुनाथपाली थाना अधिकारी बी बिहारी प्रमुख मौजूद थे।

एसपी ने दोनों पक्षों के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील करने के साथ शहर का माहौल खराब करने वालों को किसी भी हालत में बख्शे नही जाने की चेतावनी देने के बाद लोग शंात तुए। हालांकि बस्ती में तनाव का माहौल है।

हमले में घायल रोहित, राजीव ने पुलिस को बताया कि बच्चों के बीच हुआ विवाद मामूली था। परवेज आए दिन मालगोदाम अंचल के विभिन्न बस्ती में गुंडा गर्दी करते रहता है। उसे गुंडा बनने का शौक है। पुलिस अगर परवेज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नही करती है तो आगे बड़ा विवाद हो सकता है।

शुक्रवार को मुस्लिम बस्ती और सरदार बस्ती में पुलिस ने तीन शिविर लगा कर स्पेशल फोर्स तैनात किया गया है। मामले की नजाकत को देखते हुए एसपी के. शिवा सुब्रमणि के निर्देश पर मुस्लिम बस्ती के घटना स्थल पर एक पुलिस शिविर और सरदार बस्ती के दो जगहों पर पुलिस शिविर लगाया गया है। उक्त शिविर में ओएसएएफ के विशेष जवानों को तैनात किया गया है। कोट

दो बच्चों के बीच हुई मामूली विवाद में बड़ों के शामिल होने के कारण यह झमेला हुआ था। समय पर पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। इस विवाद में रोहित के हाथ में गोली लगने और राजीव के कंधे में चोट लगने के कारण दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों पक्षों के परवेज समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बस्ती में पुलिस बल तैनात कर हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

- असीम पंडा, डीएसपी, जोन-2, राउरकेला जिला पुलिस।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.