Move to Jagran APP

ओडिशा में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा

आम-2019 के तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार कार्य थम रविवार

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 10:09 PM (IST)
ओडिशा में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा
ओडिशा में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा

जागरण संवाददाता, राउरकेला: आम-2019 के तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार कार्य थम रविवार शाम पांच बजे थम गया। इसके बाद प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया। मतदान 23 अप्रैल को होगा। इस चरण में ओडिशा की छह संसदीय सीट संबलपुर, क्योंझर, ढेंकानाल, पुरी, कटक व भुवनेश्वर की सीट शामिल है। इनमें से पांच सीटों में भाजपा, बीजद व कांग्रेस प्रमुख दल है। जबकि भुवनेश्वर की सीट पर कांग्रेस व भाकपा के बीच गठबंधन के तहत यह सीट भाकपा को मिली है। पहले व दूसरे चरण की भांति तीसरे चरण में भी भाजपा का सारा जोर बीजद की सीटें झटकने के बाद अपने खाते में लाने का है।

loksabha election banner

संबलपुर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर भाजपा ने नीतिश गंगदेव को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजद ने नलिनीकांत प्रधान को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की ओर से यहां पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा व बीजद के बीच ही माना जा रहा है। 2014 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा के सुरेश पुजारी कम वोटों के अंतर से हारे थे। इस सीट से बीजद के नागेंद्र प्रधान ने जीत दर्ज की थी। क्योंझर लोकसभा सीट पर भाजपा के अनंत नायक, बीजू जनता दल की युवा नेता चंद्राणी मुर्मू तथा कांग्रेस के मोहन कुमार हेम्ब्रम मैदान में है। जिसमें मुख्य मुकाबला भाजपा के अनुभवी नेता अनंत नायक तथा पहली बार चुनाव लड़ने वाली बीजद की युवा प्रत्याशी चंद्राणी मुर्मू के बीच होने के आसार है। इस सीट से पिछली बार बीजद की शंकुलता लागुरी ने जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के अनंत नायक को हार का सामना करना पड़ा था। ढेंकानाल लोकसभा में बीजद के महेश साहु, भाजपा के रुद्रनारायण पाणि व कांग्रेस के अनुभवी नेता राजा कामाख्याप्रसाद सिंहदेव मैदान में है। इस सीट में तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। इस सीट पर गत 2014 में बीजद के तथागत शतपथी व भाजपा के रूद्रनारायण पाणि के बीच मुकाबला था, जिसमें बीजद ने जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने पुन: रुद्रनारायण पाणि पर भरोसा जताया है, जबकि बीजद ने नए चेहरे महेश साहु को मैदान में उतारा है। कटक लोकसभा सीट पर चुनाव से पूर्व कांग्रेस में शामिल होने वाले राज्य के पूर्व मंत्री पंचानन कानूनगो को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। बीजद ने वर्तमान सांसद भतृहरि महताब को पुन: मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने राज्य के पूर्व महानिदेशक प्रकाश मिश्र को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर भी तीनों प्रमुख दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला के आसार हैं। इस सीट पर 2014 में बीजद ने जीत हासिल की थी।

पुरी से संबित पात्रा हैं भाजपा उम्मीदवार

पुरी लोकसभा सीट में भाजपा ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संवित पात्र को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि बीजद ने वर्तमान सांसद पिनाकी मिश्र को पुन: अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने सत्यप्रकाश नायक को मैदान में उतारा है। इस सीट पर 2014 में बीजद के पिनाकी मिश्र को जीत मिली थी। इस सीट पर भाजपा व बीजद के बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना है। भुवनेश्वर की लोकसभा सीट पर भाजपा ने राज्य की पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अपराजिता षड़ंगी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजद ने इस बारे नए चेहरे अरुपमोहन पटनायक को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस- भाकपा गठबंधन से भाकपा ने जनार्दन पति को मैदान में उतारा है। इस सीट पर इस बार इन तीनों दलों के प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला के आसार हैं। इस सीट पर गत 2014 में बीजद के प्रसन्न कुमार पाटसानी ने जीत दर्ज की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.