हावर्ड लुगून बने राउरकेला के संयुक्त श्रम आयुक्त
राउरकेला तथा संबलपुर जोन के नये संयुक्त श्रम आयुक्त के रूप में बुधवार को हावर्ड लुगून ने कार्यभार संभाला।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 11:11 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 11:11 PM (IST)
जासं, राउरकेला : राउरकेला तथा संबलपुर जोन के नये संयुक्त श्रम आयुक्त के रूप में बुधवार को हावर्ड लुगून ने कार्यभार संभाला। विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत कर श्रमिक समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया। हावर्ड लुगून ने राउरकेला में श्रम निरीक्षक ग्रामीण के रूप में सेवा आरंभ की थी। पदोन्नति पाकर वे इस पद पर पहुंचे हैं। स्वागत करने वालों में मजदूर सभा के प्रदेश सचिव दिगंबर महंती, राउरकेला मजदूर सभा के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ आचार्य, भगवती दास, ज्योत्ना बेहरा, गगन बिहारी साहू, जनशक्ति निर्माण श्रमिक संघ के वैद्यनाथ दास, लाठीकटा मजदूर यूनियन के क्षेत्रमोहन मसांत प्रमुख शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें