Move to Jagran APP

स्कूली बच्चों को पढ़ाया पर्यावरण सुरक्षा का पाठ

विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 12:00 AM (IST)
स्कूली बच्चों को पढ़ाया पर्यावरण सुरक्षा का पाठ
स्कूली बच्चों को पढ़ाया पर्यावरण सुरक्षा का पाठ

जागरण संवाददाता, राउरकेला : विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया। शहर पहुंचे जायसवाल ने सेक्टर छह केंद्रीय विद्यालय, उदितनगर ग‌र्ल्स हाईस्कूल एवं बंडामुंडा केंद्रीय विद्यालय और कुमझिरया इंटर स्कूल के बच्चों के साथ पौधरोपण कर पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधा। पर्यावरण धर्म प्रार्थना के साथ उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई। फलदार और इमारती पौधे का निशुल्क वितरण किया। साथ ही अभियान में शामिल महिला-पुरुषों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कहा कि पिछले वर्ष 15 राज्यों में दो लाख पौधा लगाने का लक्ष्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। उदितनगर सुभाष बोस पार्क में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सह केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरपाल सिंह बराड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शकुंतला किसान, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ए राय, उच्च विद्यालय कुमझरिया के प्रधानाध्यापक संजय सामाल, सरकारी हाईस्कूल की प्रधान अध्यापक सचितानंदा ने कौशल किशोर के प्रयास की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में निरंजन प्रधान, नीलम साहू, जेपी किडो, मनोज टोप्पो, जयासनी पटेल, अंकिता कुमारी, इप्सिता, ज्योति, कुमारी, सुरेंद्र मिस्त्री, अजय कुमार साहू, कृष्णावली, कुमारी, बजेंद्र दास, टीना, रानू चक्रवर्ती, मोतीलाल, शैलेंद्र कुमार झा समेत उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण धर्म की शपथ लेते हुए वृक्षों पर राखियां बांधी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.