बीमार असहाय वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया
जीटी लेन के निकट मुख्य मार्ग के किनारे पिछले कई दिनों से एक असहाय वृद्ध बीमार होकर फुटपॉथ पर तड़प रहा था।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : जीटी लेन के निकट मुख्य मार्ग के किनारे पिछले कई दिनों से एक असहाय वृद्ध बीमार होकर फुटपॉथ पर तड़प रहा था। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना होने के बावजूद किसी ने वृद्ध की सुधि नहीं ली। शनिवार की देर शाम को असहाय बीमार वृद्ध पर बिसरा रोड के व्यवसाइयों की नजर पड़ने पर कलिग व्यवसायी संघ के अध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद को इसकी सूचना दी गई। जीतेंद्र ने मौके प पहुंचकर 108 एंबुलेंस के जरिये असहाय वृद्ध को राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। व्यवसायियों ने वृद्ध के लिए भोजन की भी व्यवस्था की।
कलिग व्यवसायी संघ के अध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक गरीबों, असहायों के हित के लिए राज्य में कई योजनाएं लागू की हैं जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है।