धूमधाम से मना झीरपानी सीएनआइ चर्च स्थापना दिवस
झीरपानी चर्च आफ नार्थ इंडिया सेनेंट जोन द आफेस्टल चर्च का दृढि़करण एवं सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीएनआइ छोटानागपुर धर्म प्रांत के विशप रेव. वासिल वालिया वास्के नए चर्च गृह का भी लोकार्पण किया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : झीरपानी चर्च आफ नार्थ इंडिया सेनेंट जोन द आफेस्टल चर्च का दृढि़करण एवं सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीएनआइ छोटानागपुर धर्म प्रांत के विशप रेव. वासिल वालिया वास्के नए चर्च गृह का भी लोकार्पण किया। 18 युवक एवं युवतियों ने दृढि़करण ग्रहण किया। इस मौके पर विधायक शारदा प्रसाद नायक ने धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी के लिए काम करने की बात कही। झारखंड के ºीष्ट धर्म प्रचारक ट्रेनिग कॉलेज के अध्यक्ष रेव. सिकंदर नाग व राउरकेला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र बल ने भी अपनी बात रखी। राउरकेला पारिस के सचिव बेंजामिन केरकेटा ने सभी का स्वागत किया। मंडली के धर्म प्रचारक अध्यक्ष मार्कोस केरकेटा ने चर्च के इतिहास पर प्रकाश डाला। इसमें रेव. निर्मल समद, रेव. डेविड प्रसाद खुंटिया, राउरकेला क्रिश्चियन काउंसिल के अध्यक्ष अलफ्रेड एक्का, राउरकेला क्रिश्चयन चर्च सेक्टर-18 के पास्टर सुरेश खलको, विशाल अनूप किस्पोटा, राउरकेला पारिस के कोषाध्यक्ष सुनीलाल लुकास केरकेटा, रोहित तांती, अंथोनी खाखा, इश्रित बारा, अनिल कच्छप, ज्वाकिन कुजूर, प्रदीप प्रदीप दादेल, आसियन देमता, मनसुख एक्का, राजेश खलको, प्रभु सहाय कांडिल, मनोहन केरकेटा आदि शामिल थे।