Move to Jagran APP

भाईचारगी का संदेश देता है जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी : खुर्शीद

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन जश्न-ए- ईद- मिलादुन्नबी इस साल शुक्रवार को मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 08:26 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 08:26 PM (IST)
भाईचारगी का संदेश देता है जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी : खुर्शीद
भाईचारगी का संदेश देता है जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी : खुर्शीद

जागरण संवाददाता, राउरकेला : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन जश्न-ए- ईद- मिलादुन्नबी इस साल शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके तहत शहर के नाला रोड छोटी मस्जिद, पुराना स्टेशन बड़ी मस्जिद, आनंद भवन लेन की मस्जिद, पानपोष बस्ती मस्जिद को अल्पसंख्यक समाज के लोगों द्वारा सजाया जा रहा है। अंचल में रहने वाले लोग अपने घरों के साथ-साथ गली मोहल्ला को भी सजाने में जुटे हुए है। इस साल कोविड गाइडलाइन के तहत समुदाय के लोग जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी मनाएगें।

loksabha election banner

---------------

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म अंग्रेजी महीने के अनुसार 20 अप्रैल 571 को हुआ था। इस साल 2020 में उनका1449 वां जन्म दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब दुनिया में अमन, शांति और भाइचारगी का संदेश देने के लिए आए थे। हिदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सबसे प्रेम बांटने का आदेश उन्होंने दिया है। उनके आदेश को मानते हुए और उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए जश्न-ए-ईद- मिलादुन्नबी के रूप उनका जन्म दिन मनाया जाता है। उनके संदेश को जीवन में अपनाते हुए जिदगी बिताने का नियम है। इस साल कोरोना के कारण उनकी याद में जुलूस नही निकाला जाएगा। लोग घरों में अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ मिलकर पैगंबर साहब का जन्मदिन मनाएंगे।

मौलाना काजी मोहम्मद खुर्शीद फैजी, शिक्षक, मदरसा मिफ्ताहुल उलूम सच्चाई का रास्ता अपना कर जरूरतमंदों और भूखों को खाना खिलाकर सहायता करने का संदेश पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने दिया है। उनके संदेश को जीवन में अपनाते हुए लोगों की सेवा करना ही उनका जन्म दिन मनाने का मुख्य संदेश है।

- अफरोज अहमद, पूर्व पार्षद। आपसी भाई चारगी का संदेश के साथ- साथ जरूरतमंदों की सेवा करना ही पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का संदेश है। उनके संदेश को सभी के पास पहुंचाने के मकसद से ही उनका जन्म दिन मनाया जाता है।

- मो. जाबिर उर्फ गुड्डु। सभी लोगों के साथ प्रेम और भाईचारा रखने के साथ-साथ अपने माता-पिता की सेवा करना तथा जरूरतमंद की सहायता करने के उद्देश्य से ही पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन मनाया जाता है। भूखों को खाना खिलाना भी उनका संदेश है। उनकों बच्चों से अधिक प्रेम था।

- शाकिर राजा। सभी के साथ बिना भेदभाव रखे जरूरतमंदों की सेवा करना और सभी को एक नजर से देखना ही पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाने का मुख्य उद्देश्य है। उनके संदेश को जन- जन तक पहुंचाना भी उनके जन्म दिन मनाने का मकसद है।

- इरफान अहमद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.