भाजपाईयों ने चलाया ई-सिगनेचर अभियान
श्रीक्षेत्र धाम पुरी स्थित बगला धर्मशाला को बेचने के विरोध में भाजपा द्वारा ई-सिगनेचर अभियान चलाया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : श्रीक्षेत्र धाम पुरी स्थित बगला धर्मशाला को बेचने के विरोध में भाजपा द्वारा ई-सिगनेचर अभियान चलाया गया। बासंती में भाजपा मंडल अध्यक्ष हिरोज राय एवं सेक्टर-3 में भाजपा जिला अध्यक्ष लतिका पटनायक के नेतृत्व में चले इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर ई- सिगनेचर किया। भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य निहार राय ने बताया कि वर्ष 1905 में बगला नामक व्यक्ति ने पुरी में इस धर्मशाला को पर्यटकों के लिए काफी कम कीमत में रहने के लिए बनाया था। तब से यह धर्मशाला चल रही थी जिसे बगला ने जनहित के मद्देनजर ओडिशा सरकार को दान कर दिया था। सरकार कुछ पूंजीपतियों से पैसा लेकर उधर्मशाला को उनके हाथ बेचने की साजिश कर रही है। जो सरासर गलत है। इसके विरोध में प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में ई- सिगनेचर अभियान चलाया जा रहा है। भगवान राउत, शशांक जेना, जीतेंद्र सिंह, अनिल अग्रवाल, दुर्गा माईती, भगवान महापात्र, विवेक साहू, मतिया दास तथा सेक्टर- 3 में धीरेन सेनापति, राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला दास, जगबंधु बेहरा, सुब्रत पटनायक, सुनीता मोहिनी, परेश मिश्रा, दुर्गा तांती आदि शामिल हुए। पानपोष, फर्टिलाइजर, देवगांव, छेंड, बंडामुंडा जिले भर के जगन्नाथ मंदिर में भी भाजपाइयों ने अभियान चलाया।