बीरमित्रपुर के भाजपाइयों को बताई गई पार्टी की रीति-नीति
भाजपा के इतिहास आदर्श एवं लक्ष्य के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देने के लिए बीआरआइ क्लब परिसर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।
संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : भाजपा के इतिहास, आदर्श एवं लक्ष्य के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देने के लिए बीआरआइ क्लब परिसर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें संगठन की मजबूती के साथ पार्टी के आदर्शों का पालन करने, केंद्र सरकार के छह साल के कार्यकाल की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही भाजपा का इतिहास, विचार परिवार, आत्म निर्भर भारत, व्यक्तित्व विकास, स्वदेशी भावना, अंत्योदय योजना आदि के संबंध में मंडल कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। बीरमित्रपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंती दास, विधायक शंकर ओराम, प्रदेश प्रवक्ता धीरेन सेनापति, शंकर पुजारी, पानपोष सांगठनिक जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जगबंधु बेहरा, सुब्रत पटनायक, गंगाधर दास, सुनील तिवारी, प्रदीप पंडा, योगेन्द्र महापात्र, सत्येन्द्र सिंह, राजेश लाल, सुनील कैथा, राहुल झा, विजय सुन्यानी प्रमुख शामिल थे। वेदव्यास गुरुद्वारा में मनायी गई क्रांतिवीर खुदीबोस की जयंती
राउरकेला में गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर साहिब वेदव्यास में क्रांतिवीर खुदीराम बोस की जयंती मनायी गई। इसमें मुख्य अतिथि गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की आजादी खुदीराम जैसे महान सपूतों के बलिदान के कारण ही हमें मिल पाई है। उन्हें हमेशा याद किया जाना चाहिए। शहीद स्मृति कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र जेना ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बंगाल-ओडिशा सीमा पर स्थित केशपुर गांव में 3 दिसंबर 1889 को जन्मे खुदीराम बोस ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ संग्राम में बलिदान दिया। आज के युवाओं को समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने के लिए उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सम्मानित अतिथि गुरनाम सिंह टीटा, बलबिदर सिंह, गुलशन सिंह, राजवीर सिंह, जशमल सिंह, अनीरा सिंह, अवराम सिंह, अंशवीर सिंह आदि लोगों ने खुदीराम बोस को नमन किया।