Move to Jagran APP

हॉकी के उभरते सितारे दीपक लुगून का निधन

हॉकी के उभरते सितारे दीपक लुगून का गुरुवार की रात सीड

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:45 PM (IST)
हॉकी के उभरते सितारे दीपक लुगून का निधन
हॉकी के उभरते सितारे दीपक लुगून का निधन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : हॉकी के उभरते सितारे दीपक लुगून का गुरुवार की रात सीडब्ल्यूएस अस्पताल राउरकेला में इलाज के दौरान निधन हो गया। कुछ महीने से उनकी हालत ठीक नहीं थी। शुक्रवार शाम बीरमित्रपुर के पास झुरमुर के जयडेगा में अंतिम संस्कार किया गया। इसमें हॉकी के जाने माने खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

loksabha election banner

पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जार्ज लुगून व प्रमिला लुगून के पुत्र 25 वर्षीय दीपक लुगुन पानपोष स्पो‌र्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण लेने के बाद भुवनेश्वर स्पो‌र्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहे थे। कई राष्ट्रीय खेलों में उन्होंने ओडिशा का प्रतिनिधित्व किया था। साल भर पहले हॉकी की बदौलत उनकी रेलवे में नौकरी हुई थी। इसी बीच उन्हें कैंसर हो गया और जब इसका पता चला तब तक देर हो चुकी थी। माता पिता के साथ भाई भ्रूणो लुगून, बहन लीमारोज लुगून, प्रीमादिनालिस लुगुन, भाभी पूनम टोप्पो, चाचा प्रदीप लुगून, चाची ज¨सता टोप्पो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में राज्य व राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस परिवार में जन्मे दीपक को हॉकी का उभरता सितारा माना जा रहा था।

शुक्रवार को जयडेगा कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसमें हॉकी खिलाड़ी लाजरूस वार्ला, प्रबोध तिर्की, विक्टर ¨मज, रजत ¨मज, बर्नाड लकड़ा, कोच अमूल्य बिहारी, मिल्टन बिलुंग, पीटर तिर्की, पीटर सोरेन, राजूकांत साइनी, सुशांत बेहरा, बार्थोलोनी केरकेटा, जेम्स कुजूर, सुभद्रा प्रधान, सरिता लकड़ा, रोजालिन डुंगडुंग, रेशमा लकड़ा, सुनीता लकड़ा, लिलिमा ¨मज, फ्लोरेंसिया एक्का समेत वेटरन हॉकी एसोसिएशन, पानपोस स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन, पानपोष स्पो‌र्ट्स हॉस्टल, ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर आदि संगठनों एवं संस्थानों से जुड़े लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.