परम वैभावशाली राष्ट्र गठन के लिए हिदुत्व विकल्प : विहिप
हिदुत्व एक राष्ट्रीय भावना है। हिदुत्व जीवन जीने का एक तरीका है। इस लिए परम वैभवशाली राष्ट्र गठन में हिदुत्व एकमात्र विकल्प है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : हिदुत्व एक राष्ट्रीय भावना है। हिदुत्व जीवन जीने का एक तरीका है। इस लिए परम वैभवशाली राष्ट्र गठन में हिदुत्व एकमात्र विकल्प है। हिदुत्व पर हर तरह से आक्रमण हो रहा है। इसे बचाने के लिए सभी को संकल्प लेने की जरूरत है। लहुणीपाड़ा ब्लाक के तालबहाड़ी गांव में धार्मिक सभा व सत्संग में विश्व हिदू परिषद (विहिप) के पश्चिम प्रांत धर्म रक्षा प्रमुख शांतनु कुसुम ने यह बात कही। शांतनु कुसुम ने कहा कि मौजूदा स्थिति में हिदू समाज और संस्कृति को नष्ट करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही साजिश हमारे अस्तित्व के लिए एक चुनौती बनकर उभरी है। इसलिए हिदुत्व की सुरक्षा के लिए हमें अपना पूरा जीवन समर्पित करके परिश्रम करना होगा। इस मौके पर भगवान श्रीराम की तस्वीर पर धूप, दीप, पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सबसे पहले राम का नाम जाप किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुति के बाद धर्मसभा हुई। हेमंत ओराम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विहिप के प्रांतीय समरसता प्रमुख चूडामणि महंत, उमरानी महंत, निलेंद्री महंत, सरस्वती पात्रा, रत्नी ओराम, जूली ओराम, बिमला पात्रा, झरिया ओराम, प्रमिला महंत, ताज ओराम, अपराजिता पात्रा, बैदा ओरम, आदिल पात्रा, रुद्र पात्रा, दीपक पात्रा समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
मुंडाडीपा टीम ने माझीपाड़ा को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
बड़गांव के कुरेबगा विवेकानंद युवा संघ की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बामड़ा मुंडाडीपा टीम ने मझीपाड़ा को पराजित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि बीजद के जिला अध्यक्ष विनय टोप्पो व बड़गांव ब्लाक अध्यक्ष देवाशीष मिश्र ने उपस्थित रहकर विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इसमें तारिणीसेन प्रुसेट, संतोष प्रुसेट, समिति सदस्य सुभाषिनी बांध, हेमंत सुन्यानी, वैकुंठ सुन्यानी आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई।