Move to Jagran APP

आरआइकेकेएस के अध्यक्ष बने हिमांशु बल

सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के कैप्टिव पावर प्लांट-1 (सीपीपी-1) में टर्बो-ब्लोअर-1 के एक डीसी ऑयल पंप सिस्टम चालू हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 02:14 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 06:18 AM (IST)
आरआइकेकेएस के अध्यक्ष बने हिमांशु बल
आरआइकेकेएस के अध्यक्ष बने हिमांशु बल

जागरण संवाददाता, राउरकेला : भारतीय मजदूर संघ संबद्ध राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ (आरआइकेकेएस) का द्विवार्षिक सम्मेलन रविवार को सेक्टर-4 स्थित संघ कार्यालय में आयोजित किया गया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। महासचिव हिमांशु बल को संघ का अध्यक्ष तथा प्रदोष पंडा को महासचिव चुना गया है।

loksabha election banner

विवेकानंद महंतो की अध्यक्षता में हुए संघ के सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय सचिव गोकुलानंद जेना, उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव, प्रदेश महासचिव विजय कुमार त्रिपाठी, पश्चिम ओडिशा संगठन सचिव गिरीश चंद्र महंतो, इस्पात फेडरेशन के महासचिव राजेंद्र नाथ महंतो प्रमुख शामिल थे। राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ के महासचिव हिमांशु बल ने वार्षिक विवरण प्रस्तुत करने उपरांत अध्यक्ष विवेकानंद महंतो ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव अधिकारी विनय कुमार त्रिपाठी की देखरेख में हुआ। नई कमेटी में हिमांशु बल अध्यक्ष, सुरेन्द्र कंसारी कार्यकारी अध्यक्ष, सुमिता मिश्र, एस चौधरी, पीतवास मुनि, त्रिलोचन नायक, केदार मानसिंह उपाध्यक्ष, प्रदोष पंडा महासचिव, सदानंद दास संयुक्त सचिव, मिहिर महापात्र, बसंत कुमार सामल, चैतन्य बेहरा, राजेश कुमार दास, रामचंद्र हांसदा, प्रदीप कुमार साहू, मानस कुमार दास, उमाकांत सामल, अजीत कुमार प्रुष्टि, सुभाष चंद्र पाढ़ी, संजीव कुमार पति, प्रदीप्त राय, सूरज कुमार सराफ, संग्राम महंती, कल्याण बिश्वास, सरोज कुमार प्रधान, ललित सुंदर जेना, दैतारी महंतो, मिहिर प्रसाद महांती, अक्षय कुमार धल को सचिव चुना गया।

इसके अलावा जनकर सेठी संगठन सचिव, सरोज कुमार पंडा कोषाध्यक्ष, सुधाकर साहू सह-कोषाध्यक्ष, विश्वनाथ कर, भागीरथी पति, प्रकाश कुमार पंडा, मुरली मथान, सुबल चंद्र, श्रीधर पंडा, अमर कुमार जायसवाल, संजय कुमार दास, गीतारानी स्वाई, श्रीधर बिधान, प्रेमानंद साहू को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। अंत में इस्पात महासंघ के महासचिव राजेंद्र नाथ महंतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.