गरीबों को मुफ्त खाना और कपड़ा मुहैया कराएगा हनासं
जनहित कार्य करने वाला हरियाणा नागरिक संघ (हनासं) जल्द ही एक और सेवा जुड़ने जा रहा है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : जनहित कार्य करने वाला हरियाणा नागरिक संघ (हनासं) जल्द ही एक और सेवा जुड़ने जा रहा है। राउरकेला रेलवे स्टेशन के निकासी द्वार पर स्थित प्याऊ लोगों के अनउपयोगी वस्त्रों को संग्रह कर गरीबों के बीच बांटा जाएगा। इसके बाद इसी स्थान पर जल्द ही गरीबों के बीच निश्शुल्क भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को संघ के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल बरसुंआवाले ने टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हनासं की इस पहल से शहरवासियों के साथ जरूरतंमद भी लाभांवित होंगे। इसके लिए सभी तैयारी पूर कर ली गई है। उन्होंने प्याऊ के सामने लगने वाले दो चाय ठेला वालों को हटने कहा है।
बताया कि लोगों को किसी तरह की तकलीफ ना हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। कहा कि स्टेशन और बस स्टैड मार्ग होने के कारण यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। इसे ध्यान में रख कर संघ की ओर से लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए आरो मशीन लगायी गई है। शहर में आयोजित होने वाले विवाह भोज और पार्टी में बचा खाना संस्था की ओर से संग्रह कर यहां लाकर गरीबों में वितरण किया जाएगा। साथ ही यही पर गरीबों को कपड़ा भी प्रदान किया जाएगा।