Move to Jagran APP

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के लिए किन्नरों ने कसी कमर

स्टील टाउनशिप में घटित सामूहिक दुष्कर्म मामले में किन्नर एसोसिएशन की सचिव जोया त्रिपाठी पीड़िता को न्याय दिलाने सामने आई हैं।

By Edited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 09:19 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 08:10 AM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के लिए किन्नरों ने कसी कमर
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के लिए किन्नरों ने कसी कमर

राउरकेला, जेएनएन: स्टील टाउनशिप में घटित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। घटना के नौ दिन गुजर जाने और किसी की गिरफ्तार नहीं होने पर किन्नर एसोसिएशन की सचिव जोया त्रिपाठी पीड़िता को न्याय दिलाने सामने आई हैं। उन्होंने वारदात से संबंधित एक वीडियो वायरल करके शहरवासियों से पीड़िता को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। जोया ने बताया कि फेसबुक पर वायरल वीडियो में शहर के राजनीतिक एवं स्वेच्छासेवी संगठनों को कोई पहल नहीं करने पर आड़े हाथों लिया है। जोया ने बताया कि वीडियो को देखकर दो सौ से अधिक लोगों ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है।  

loksabha election banner

किन्नर अखाड़े की आचार्य ने ली जानकारी: किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने जोया के वीडियो को देख उज्जैन से फोन कर पूरी जानकारी ली। जिसके पश्चात उन्होंने केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजकरण चौहान को जानकारी दी। इसके बाद तेजकरण ने भी जोया से संपर्क कर वारदात की पूरी जानकारी ली और जोया के इस कार्य की सराहना की। साथ ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राउरकेला एसपी डॉ उमाशंकर दास तथा प्लांट साइट थाना अधिकारी उपेंद्र प्रधान को पत्र लिखने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.