Move to Jagran APP

राहुल गांधी से मिलकर आज कांग्रेस में शामिल होंगे जार्ज

बीरमित्रपुर विधायक जार्ज तिर्की अब कांग्रेस होने की घोषणा करने वाले हैं।

By Edited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 07:11 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 07:15 PM (IST)
राहुल गांधी से मिलकर आज कांग्रेस में शामिल होंगे जार्ज
राहुल गांधी से मिलकर आज कांग्रेस में शामिल होंगे जार्ज

राउरकेला, जेएनएन। महज एक वर्ष पहले लंबे अरसे बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल होकर राजनीतिक हलचल पैदा करने वाले बीरमित्रपुर विधायक जार्ज तिर्की अब कांग्रेस में शामिल होकर नई पारी की तैयारी में जुट गए हैं। जार्ज के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें दो महीने से चल रही थीं। फिलहाल वे दिल्ली रवाना हो गए हैं और बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा करेंगे। सुंदरगढ़ जिला सहित ओडिशा के कद्दावर आदिवासी नेता के कांग्रेस में शामिल होने की खबर से ही राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हलचल मची हुई थी। जार्ज अपने समर्थकों के साथ दिल्ली रवाना हुए हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबर से जिला कांग्रेस में एक गुट जहां खुश है वही दूसरा गुट इसे लेकर नाखुश है। जार्ज के कांग्रेस में आने से उनके दबदबे को चुनौती देने के लिए फिलहाल कोई नेता मौजूद नहीं है।

loksabha election banner

संसद पर है निगाहें

चुनावी सरगर्मी तेज होते ही जार्ज के इस कदम को उनके संसद जाने की इच्छा से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस से टिकट लेकर सांसद का चुनाव जार्ज लड़ सकते हैं। वहीं जिले में बड़ी सफलता की आस लगाए बैठे कांग्रेस को इससे फायदा होने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.