Move to Jagran APP

गीता सिंह बनी राहुल गांधी ब्रिगेड की ओडिशा अध्यक्ष

राउरकेला जिला कांग्रेस की युवा महिला नेत्री गीता सिंह को अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड की ओडिशा महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 01:22 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 01:22 AM (IST)
गीता सिंह बनी राहुल गांधी ब्रिगेड की ओडिशा अध्यक्ष
गीता सिंह बनी राहुल गांधी ब्रिगेड की ओडिशा अध्यक्ष

जासं, राउरकेला : राउरकेला जिला कांग्रेस की युवा महिला नेत्री गीता सिंह को अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड की ओडिशा महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्कान पोपली की ओर से गीता सिंह को उक्त पद पर नियुक्त किया गया है। उक्त पद नियुक्ति पाने के बाद गीता सिंह ने उपेक्षित, गरीब, और शोषित वर्ग की महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के साथ उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए काम करने की बात कही। साथ ही राहुल गांधी और राउरकेला जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि राय के नेतृत्व में युवा और महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ कर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के प्रति आभार जताया। उधर, गीता को यह पद मिलने पर पूर्व विधायक प्रभात महापात्र, राउरकेला जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष साबिर हुसैन, अजीत सामल, वरियाम सिंह,एजाज अख्तर, रमेश गुप्ता, संदीपन महापात्र, दिनेश बेहरा, तुलसी नाग ने बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.