न्यू सिविल टाउनशिप से उठाया गया कचरा
राउरकेला महानगर निगम (आरएमसी) के वार्ड संख्या- 9 के न्यू सिविल टाउनशिप क्षेत्र में जहां- तहां कचरा डंप करने तथा इसमें लावारिश मवेशियों का जमावडा होने से अंचल वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला महानगर निगम (आरएमसी) के वार्ड संख्या- 9 के न्यू सिविल टाउनशिप क्षेत्र में जहां- तहां कचरा डंप करने तथा इसमें लावारिश मवेशियों का जमावडा होने से अंचल वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को पिंकू जायसवाल की अगुवाई में अंचल के लोगों ने नगर निगम के उपायुक्त सुधांशु शेखर भोई से मुलाकात कर इसकी शिकायत की थी। उपायुक्त ने सप्ताह भर के भीतर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया था। बुधवार को पिंकू की पहल पर आरएमसी कर्मचारियों ने अंचल में जाकर कचरे को ट्रैक्टर की सहायता से उठाने के साथ उक्त स्थान की साफ-सफाई की। स्थानीय लोगों पिंकू जायसवाल के साथ नगर निगम उपायुक्त के प्रति आभार प्रकट किया है। बसंती कालोनी ग्रिड से 33केवी लिंक लाइन आरंभ राउरकेला अंतर्गत बसंती कालोनी ग्रिड से नए 33 केवीए लिक लाइन की शुरुआत की गई है। इससे पहले छेंड कालोनी ग्रिड से बसंत कालोनी ग्रिड को बिजली प्राप्त होती थी। आंधी तूफान के समय मरम्मत के लिए तीन चार घंटे तक बिजली काटना पड़ता था। इसके मद्देनजर राउरकेला के विधायक एवं जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन शारदा प्रसाद नायक ने वेस्को के अधिकारियों के साथ चर्चा कर दो 33 केवीए लाइन का प्रबंध किया गया। एक लाइन पावर हाउस ग्रिड तथा दूसरी लाइन बसंती कालोनी ग्रिड के लिए की गई है। विधायक ने इसका लोकार्पण भी किया। अधीक्षण अभियंता एएन मेहेर, कार्यपालक अभियंता डी महापात्र, एसडीओ लेलिन पटनायक, अभियंता तरुण पांडे, एस साहू, बीजद नेता गगन पंडा, सुदाम दास, सुभाष स्वाईं, अक्षय दास प्रमुख मौजूद थे।