सफल जीवन के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों का करें अनुसरण : पंडा
लहुणीपाड़ा ब्लाक के बड़पुरानापानी पंचायत के तालबहाड़ी गांव में रामनवमी पर महायज्ञ एवं धर्म सभा का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : लहुणीपाड़ा ब्लाक के बड़पुरानापानी पंचायत के तालबहाड़ी गांव में रामनवमी पर महायज्ञ एवं धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें रामनवमी का महत्व, राम कथा एवं भगवान राम के जीवन आदर्श पर चर्चा की गई। इस मौके पर पंडित धनेश्वर पंडा ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कथा को महान बताया एवं इसके जीवन में अनुसरण करने से सभी कष्टों का निवारण होने की बात कही।
महायज्ञ के लिए गांव में कलशयात्रा निकाली गई एवं गांव की परिक्रमा की गई। यहां महायज्ञ का आयोजन हुआ तथा गुरुवार को इसका समापन हुआ। इसमें पुजारी के रूप में पंडित धनेश्वर पंडा मौजूद थे। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद पंडित धनेश्वर पंडा ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र पर कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि सफल मनुष्य के लिए उनके आदर्श का अनुसरण बेहद जरूरी है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए यहां हवन पूजन तथा यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें आसपास के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके आयोजन में झरियो ओराम, सरस्वती पात्र, विमला पात्र, रतनी ओराम, नेत्रमणि महंतो, नीलाद्री महंतो, उमाराणी महंतो, नवीन नायक, टिकेश्वर पात्र समेत अन्य लोगों में अहम भूमिका निभाई। जयंती पर महान क्रांतिकारी लेनिन को नमन : महान क्रांतिकारी लेनिन की 151वीं जयंती पर गुरुवार को माकपा जिला कमेटी की ओर से एकेजी भवन शक्तिनगर में उन्हें याद किया गया। पार्टी के जिला सचिव मंडली सदस्य श्रीमंत बेहरा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में लेनिन की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उनकी अगुवाई में पूंजीवाद व जार शासन के खिलाफ चले सफल आंदोलन को याद किया गया। कार्यक्रम में माकपा नेता बसंत नायक, राजकिशोर प्रधान, जजातिकेसरी साहू, प्रभात महंती, देवानंद राउत, अरुण महाराणा, प्रमोद परीडा समेत अन्य लोग शामिल थे।