बीके के नाम हुआ बसंती रेलवे फ्लाईओवर मार्ग
जागरण संवाददाता, राउरकेला : उदिनगर से बसंती कॉलोनी को जोड़ने वाले रेलवे फ्लाईओवर मार्ग व वें¨डग जोन क
जागरण संवाददाता, राउरकेला : उदिनगर से बसंती कॉलोनी को जोड़ने वाले रेलवे फ्लाईओवर मार्ग व वें¨डग जोन का नामकरण राउरकेला के पूर्व विधायक स्वर्गीय ब्रजकिशोर महंती के नाम किया गया। विधायक दिलीप राय ने इसके नाम फलक का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में बसंती कॉलोनी क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
स्वर्गीय ब्रजकिशोर महंती ने अपने जीवन काल में राउरकेला के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। खास कर बसंती कॉलोनी और उदितनगर मेन रोड को जोड़ने के लिए रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के लिए लंबा आंदोलन किया था। रेल रोको आंदोलन के चलते ही इसे स्वीकृति मिली थी। बसंती कॉलोनी ओवर ब्रिज से विस्थापित दुकानदारों को फ्लाईओवर के नीचे दुकान दिलाने के लिए भी उन्होंने प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी थी। जिसका लाभ दुकानदारों को मिला है।
इसी क्रम में लंबे संघर्ष के बाद बसंती कॉलोनी में रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण के बाद वें¨डग जोन का भी निर्माण हुआ। 15 जून 2018 को ब्रजकिशोर महंती का निधन हुआ है। इसके बाद विधायक दिलीप राय ने बसंती रेलवे फ्लाईओवर मार्ग का नामकरण ब्रजकिशोर महंती के नाम करने के लिए एडीएम को ज्ञापन सौंपा था। सोमवार को उनके एकादशा पर विधायक दिलीप राय ने नामफलक अनावरण किया। इस मौके पर पूर्व नगरपाल रमेश बल, निहार राय, हरि राउतराय, जेके राव, जेंटल परीडा, रसीद असलम, निराकार लेंका, बुलू महंती, सविता खातून,ऋषि आर्य, इरशाद खान समेत अन्य लोग मौजूद थे।